फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Mp Election Jyotiraditya Scindia Claimed To Form BJP Government With Full Majority After Casting Vote

MP Election: वोट डालने के बाद सिंधिया ने पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनने का किया दावा, CM फेस पर कही ये बात

Fri, 17 Nov 2023 12:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 12:44 PM IST
सार

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में मतदान किया। उन्होंने मीडिया से चर्चा में दावा किया कि मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है।

विज्ञापन
Mp Election Jyotiraditya Scindia Claimed To Form BJP Government With Full Majority After Casting Vote
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर पहुंचकर मतदान किया। सिंधिया विशेष विमान से दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे, एयरपोर्ट से वे सीधे जलविहार स्थित एएमआई शिशु मंदिर स्थित अपने मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डालकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन


वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सिंधिया ने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ना प्रजातंत्र के लिए एक अच्छा संकेत है। आज ऐतिहासिक मतदान होगा और भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण अशीर्वाद मिलेगा, ऐसा मुझे पूरा भरोसा है। उन्होंने दावा किया कि पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार स्थापित होगी। सिंधिया ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के बेटे के वायरल वीडियो पर कहा कि ऐसे काम कांग्रेस क़रती है और यह बहुत ही अशोभनीय है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में सीएम के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि मीडिया को इतनी जल्दी क्यों है। यह पार्टी का नेतृत्व तय करता है और मैं CM की रेस में अभी नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed