फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Crime News: MP Officer Puts Condition Before Gils, Spend Night And Get Government Job

MP Crime: 'एक रात साथ सो जाओ, नौकरी लगवा दूंगा', इंटरव्यू के बाद अधिकारी ने किया मैसेज, अब नपेगा

Mon, 15 Jan 2024 12:15 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 15 Jan 2024 12:15 PM IST
सार

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीज निगम की नौकरी की खातिर एक अधिकारी ने छात्राओं को मैसेज कर उनसे रात साथ में गुजारने की डिमांड कर दी। इसकी शिकायत अब पुलिस में हुई है।

विज्ञापन
MP Crime News: MP Officer Puts Condition Before Gils, Spend Night And Get Government Job
ग्वालियर में नौकरी के बदले सेक्स की मांग करने का मामला दर्ज हुआ है। इनसेट में आरोपी- संजीव कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने पहुंची तीन छात्राओं से जॉब के बदले एक रात साथ में बिताने की मांग का घिनौना मामला सामने आया है। बीज निगम के प्रोडक्शन असिस्टेंट संजीव कुमार ने छात्राओं को व्हाट्सएप पर मैसेज कर यह मांग की। उसने लिखा कि जॉब चाहिए तो एक रात साथ में बितानी पड़ेगी। इस पूरे मामले में छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने निगम के एमडी को आरोपी अफसर को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह ग्वालियर के कॉलेज में पढ़ती है। तीन जनवरी को कृषि विश्वविद्यालय में मध्य प्रदेश राज्य बीज निगम में इंटरव्यू के लिए पहुंची थी। इस दौरान भोपाल से आए प्रोडक्शन असिस्टेंट संजीव कुमार ने उनका इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू के कुछ घंटे बाद छात्रा को आरोपी ने कॉल और व्हाट्सएप मैसेज किया। पीड़ित छात्रा को व्हाट्सएप पर आरोपी ने लिखा कि मैं आपका सिलेक्शन करवा सकता हूं। इससे मुझे क्या फायदा होगा? इसके बाद आरोपी ने छात्रा को कॉल किया। उसके बाद बैकग्राउंड और पर्सनल डिटेल जानी। उसके बाद आरोपी ने नौकरी के बदले सेक्स की डिमांड रख दी। उसने कहा कि एक घंटे में हां या ना का जवाब दे देना। छात्रा ने बताया कि उसके अलावा दो लड़कियों को भी ऐसे ही मैसेज आरोपी ने भेजे हैं।
विज्ञापन


स्क्रीनशॉट रख लिया था छात्रा ने
क्राइम ब्रांच डीएसपी सियाज केएम ने बताया कि तीन जनवरी को कृषि विश्वविद्यालय में इंटरव्यू रखे गए थे। पीड़ित छात्रा सहित कई छात्राओं ने इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू पैनल में भोपाल से आया आरोपी संजीव कुमार भी शामिल था। इंटरव्यू के दौरान आरोपी संजीव कुमार ने छात्राओं को व्हाट्सएप पर घिनौनी हरकत करते हुए सेक्स की डिमांड की है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने धारा 354-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने दो और छात्राओं को भी यही मैसेज भेजा है। छात्रा ने मैसेज डिलीट करने से पहले उसका स्क्रीनशॉट ले लिया था जो क्राइम ब्रांच को उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नौकरी के लिए इंटरव्यू देने पहुंची तीन छात्रों से जॉब के बदले एक रात बिताने की मांग करने वाले आरोपी अधिकारी को जेल भेजा जाएगा। मध्यप्रदेश बीज निगम मंडल के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने कहा है कि आरोपी अधिकारी को नोटिस जारी कर दिया है, तीन दिन के अंदर उसको बर्खास्त किया जाएगा और ऐसे अधिकारी को जेल भी भेजा जाएगा।


वहीं, मध्यप्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष मुन्ना गोयल ने कहा है कि जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया, उसके बाद उसको नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसको बर्खास्त करने के भी आदेश दे दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed