फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Crime News: Driver and PSO of CM Yogi's minister Manohar Lal Mannu beaten up in Gwalior

Gwalior Crime News: CM योगी के मंत्री मनोहर लाल मन्नू के ड्राइवर और पीएसओ को पीटा, पिस्टल भी छीनी, जानें मामला

Sat, 16 Nov 2024 12:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 16 Nov 2024 12:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी आगरा से ललितपुर की ओर जा रहे थे। हाईवे पर ट्रक पलटने के कारण जाम लगा था।  गाड़ी को रॉन्ग साइड निकालने के चक्कर में पीएसओ और ड्राइवर का बाइक सवार से विवाद हो गया। उसने अपने साथियों को बुलाकर दोनों के साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन
MP Crime News: Driver and PSO of CM Yogi's minister Manohar Lal Mannu beaten up in  Gwalior
यूपी के मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में यूपी के मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी के काफिले का स्थानीय लोगों से विवाद हो गया। इस दौरान उनके पीएसओ ने स्थानीय युवक को थप्पड़ मारा तो 15 से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पीएसओ और ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। मामल में पुलिस ने 15 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवा योजना राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी आगरा से झांसी जाते समय हाईवे पर बिलौआ के पास पहुंचे थे। जहां, स्थानीय बाइक सवार बंटी यादव का पीएसओ और मंत्री के ड्राइवर से विवाद हो गया। इस दौरान बंटी यादव ने 15 से 20 साथियों के साथ मिलकर ड्राइवर और मंत्री के पीएसओ के साथ मारपीट कर दी। भीड़ ने पीएसओ की पिस्टल भी छीन ली।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मनोहर लाल मन्नू कोरी आगरा से ललितपुर की ओर जा रहे थे। हाईवे पर ट्रक पलटने के कारण जाम लगा हुआ था। मंत्री की गाड़ी को रॉन्ग साइड निकालने के चक्कर में बाइक सवार बंटी यादव से पीएसओ और ड्राइवर का विवाद हो गया। दोनों के साथ मारपीट की गई। बाद में मंत्री मनोहर लाल  ने बिलौआ थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मौके पर एसपी धर्मवीर सिंह, डीआईजी और आईजी मौजूद रहे। मंत्री के पीएसओ की पिस्टल मिलने के बाद वे झांसी रवाना हो गए। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed