{"_id":"633688c1fb9f0c08aa06ea4b","slug":"mother-in-law-burnt-daughter-in-law-and-grandson-in-gwalior-90-percent-scorched-women-both-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: सास ने बहू और पोते को जलाया, दो माह के बच्चे का खर्च मांगने पहुंची थी महिला, 90 फीसदी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: सास ने बहू और पोते को जलाया, दो माह के बच्चे का खर्च मांगने पहुंची थी महिला, 90 फीसदी झुलसी
Fri, 30 Sep 2022 11:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:42 AM IST
सार
ग्वालियर में एक सास ने अपनी बहू और पोते को पेट्रोल डालकर जला दिया। हादसे में बहू करीब 90 फीसदी झुलस गई है। बताया जा रहा है कि बहू सास के पास अपने दो माह के बेटे का खर्च मांगने पहुंची थी।
विज्ञापन
सास ने बहू पोते को जिंदा जलाया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर में एक सास ने अपनी बहू और पोते को जिंदा जलाने की कोशिश की। हादसे में महिला करीब 90 फीसदी झुलस गई है। वहीं मासूम बच्चा भी बुरी तरह से जल गया है। हादसे के बाद ससुराल वालों ने बहू को अस्पताल में भर्ती कराया और वहां सा भाग गए। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने सास और पति पर केस दर्ज कर लिया है, हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
घटना जिले के उपनगर मुरार के सत्यनारायण संतर इलाके की है। जानकारी के अनुसार पीड़िता करिश्मा अपने पति से अलग रहती है, दो महीने पहले उसने बेटे को जन्म दिया है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वह बच्चे का लालन-पालन ठीक से नहीं कर पा रही थी, अपनी समस्या लेकर वह गुरुवार को सास से बच्चे के पालन के लिए पैसे मांगने गई थी, जिस पर सास नाराज हो गई और अपने बेटे के सामने ही उसने पेट्रोल डालकर बहू और पोते को आग के हवाले कर दिया।
दो साल पहले की थी लव मैरिज
पुलिस ने बताया कि करिश्मा ने दो साल पहले वासु शिवहरे से इंटर रिलिजन मैरिज की थी। करिश्मा मुस्लिम फैमिली से थी, इसलिए दोनों ही परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे। ससुराल वालों की नाराजगी के चलते उसका पति वासु उसे ससुराल के घर में न रखकर किराए के मकान में रखता था, लेकिन बेटे के जन्म के बाद से वासु ने उसे पैसे देने बंद कर दिए। वह गुरुवार को ससुराल पक्ष के पास मदद मांगने पहुंची थी। उसे उम्मीद थी कि पोते को देखकर उसकी सास मान जाएंगी। लेकिन सास ने वासु के सामने ही पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी, लेकिन वासु ने करिश्मा और अपने मासूम बेटे को बचाने की कोशिश नहीं की। गुरुवार रात सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और करिश्मा के बयान के आधार पर केस दर्ज किया।