फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Major cyber fraud network uncovered; transactions worth ₹1.25 crore took place from an account in 12 days.

ग्वालियर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 12 दिन में खाते से हुआ 1.25 करोड़ का लेन-देन

Thu, 22 Oct 2026 06:06 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 06:06 PM IST
सार

ग्वालियर साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 5.37 लाख रुपये की ठगी के मामले में नवी मुंबई से सुमित रमाकांत जायसवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के बैंक खाते में 12 दिनों में 1.25 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ। नेटवर्क के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Major cyber fraud network uncovered; transactions worth ₹1.25 crore took place from an account in 12 days.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

विस्तार

ग्वालियर में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे और बोनस का लालच देकर 5 लाख 37 हजार रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने नवी मुंबई से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुमित रमाकांत जायसवाल के रूप में हुई है। खास बात यह है कि आरोपी नवी मुंबई महानगरपालिका में वाटर ऑपरेटर के पद पर काम करता है, लेकिन उसके बैंक खाते में महज 12 दिनों के भीतर करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये का लेन-देन सामने आया है।

विज्ञापन


मामला ग्वालियर के रहने वाले हर बिलास जाटव से जुड़ा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, अमित गोयल नाम के व्यक्ति ने उन्हें डीमैट खाता खुलवाने और ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए कमाई करने का झांसा दिया। शुरुआत में उनसे 10 हजार रुपये जमा कराए गए। इसके बाद ज्यादा रकम निवेश करने पर बोनस और ज्यादा मुनाफा मिलने का लालच दिया गया। पीड़ित को जब लगा कि ट्रेडिंग में मुनाफा हो रहा है और उसने अपनी रकम निकालने की कोशिश की, तो उससे अलग-अलग बहानों से और पैसे मांगे गए। पहले 50 हजार रुपये, फिर 85 हजार रुपये और इसके बाद 82 हजार रुपये जमा करने को कहा गया। हर बार रकम वापस करने का भरोसा दिया गया, लेकिन पैसे वापस नहीं मिले।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पानी मांगने के बहाने मंगलसूत्र लूटा, स्कूल से सिलेंडर चुराए, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा निगरानीशुदा बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। जांच में सामने आया कि उसने कुल 5 लाख 37 हजार रुपये तीन अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए थे। साइबर क्राइम टीम ने बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की पड़ताल शुरू की तो पैसों का कनेक्शन नवी मुंबई तक पहुंचा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुमित रमाकांत जायसवाल को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक फर्जी फर्म के नाम पर बैंक खाता खुलवाया था। इसी खाते में साइबर ठगी से हासिल रकम अलग-अलग राज्यों से भेजी जाती थी। जांच में इस खाते में 12 दिनों के भीतर 1 करोड़ 25 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। शिकायतकर्ता से ठगी गई रकम में से 3 लाख 77 हजार रुपये भी इसी खाते में पहुंचे थे।

पुलिस का कहना है कि आरोपी साइबर ठगी से आने वाली रकम में से कमीशन काटकर उसे आगे दूसरे खातों में ट्रांसफर करता था। अब पुलिस बैंक खातों की पूरी लेन-देन हिस्ट्री खंगाल रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed