{"_id":"64378da0925e63289f052db5","slug":"mahanaryaman-scindia-corona-infected-number-of-active-patients-in-gwalior-is-16-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: केंद्रीय मंत्री सिंधिया के बेटे महाआर्यमन कोरोना संक्रमित, ग्वालियर में एक्टिव मरीजों की संख्या 16 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: केंद्रीय मंत्री सिंधिया के बेटे महाआर्यमन कोरोना संक्रमित, ग्वालियर में एक्टिव मरीजों की संख्या 16 हुई
Thu, 13 Apr 2023 10:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 13 Apr 2023 10:35 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल उन्हें ग्वालियर के जयविलास पैलेस स्थित उनके निवास में होम आइसोलेट किया गया है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में भी कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है और रोज दर्जनोभर कोरोना के मरीज सामने आ रहे है और ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। बताया जा रहा है महाआर्यमन सिंधिया को जय विलास पैलेस में ही आइसोलेट किया गया है और डॉक्टरों की टीम निगरानी करने में जुटी हुई है।
साथ ही महाआर्यमन सिंधिया के संपर्क में जो भी आया है उनको भी कोरोना रेस्ट के लिए कहा गया है। वही महाआर्यमन सिंधिया कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। बताया जा रहा है महाआर्यमन सिंधिया पिछले एक सप्ताह से खांसी गले में खराश के साथ-साथ बुखार से पीड़ित हैं। उसके बाद उन्होंने ग्वालियर में आकर कोरोना की जांच कराई तो पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें सिंधिया के महल जय विलास पैलेस में ही आइसोलेट किया गया है।
वहीं, महाआर्यमन सिंधिया के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। अभी हाल में ही उनके चंबल अंचल में कार्यक्रम थे और जिसके चलते वह ग्वालियर आए हुए थे, लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।