फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Madhya Pradesh: Woman gang-raped in Gwalior, brother-in-law along with four friends committed abominable act

Madhya Pradesh: ग्वालियर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जीजा ने चार दोस्तों के साथ मिलकर किया घिनौना काम

Fri, 02 Sep 2022 04:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 02 Sep 2022 04:49 PM IST
सार

ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जीजा ने अपनी साली के साथ रेप किया, फिर अपने चार दोस्तों से भी सामूहिक दुष्कर्म करवाया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Woman gang-raped in Gwalior, brother-in-law along with four friends committed abominable act
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के जीजा ने पहले रेप किया, फिर अपने चार दोस्तों के हवाले कर दिया। आरोपियों ने बच्चों को जान से मार देने की धमकी देकर कई बार अस्मत लूटी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


ग्वालियर में पति से अनबन होने पर हमदर्द बनकर आए जीजा अपनी साली को अपने घर ले गया।जंहा एक होटल में अपने शिकंजे में रखकर साली के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।बताया जा रहा है कि आरोपी जीजा ने खुद दुष्कर्म किया और उसके बाद 4 दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप किया।उसके बाद आरोपी पीड़ित को धमकी देते रहे अगर शिकायत करने की कोशिश की तो बच्चों को मार देंगे।उनके चंगुल से छूटने पर पीड़िता ने पूरी घटना पुलिस को बताई। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर जिले के हजीरा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का किसी बात पर अपने पति से झगड़ा हो गया था। पत्नी ने अनबन बढ़ने पर घर छोड़ दिया। इधर पति ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने पत्नी को बरामद कर नारी निकेतन भेज दिया था। विवाद की जानकारी दतिया में रहने वाले जीजा को पता चली तो वह महिला से मिला और पति को समझाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले लाया। महिला भरोसा कर उसके साथ दतिया चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दतिया पहुंचते ही जीजा ने महिला को घर न ले जाकर एक होटल में रुकने को कहा। उसी होटल में जीजा ने महिला का रेप किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी जीजा ने महिला के बच्चे को मार देने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद जीजा ने अपने चार दोस्तों अवधेश शर्मा, उमेश, विनोद और सुरेश को भी बुला लिया और महिला से सामूहिक दुष्कर्म कराया। 


महिला ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपी उसके हाथ-पैर बांधकर उसका रेप करते थे। कई दिनों तक आरोपियों ने शोषण किया। उधर पति को पता चला कि पत्नी जीजा के साथ गई है तो वो लेने पहुंचा पर जीजा ने धमकाकर उसे भी भगा दिया। बाद में पति ने पुलिस में शिकायत की, तब पुलिस ने आरोपी को चंगुल से महिला को छुड़ाया। बाद में महिला ने भी जीजा और उसके चारों दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed