फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Madhya Pradesh up petrol diesel price news today: People going to neighboring state to take petrol and diesel save 10 rupees on one liter

मध्यप्रदेश : पेट्रोल-डीजल लेने पड़ोसी राज्य जा रहे लोग, एक लीटर पर बच जाते हैं 10 रुपये

Sat, 20 Feb 2021 11:35 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 20 Feb 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh up petrol diesel price news today: People going to neighboring state to take petrol and diesel save 10 rupees on one liter
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई

देश भर में लगातार पेट्रोल-डीजल के कीमतों में इजाफा हो रहा है। जबकि ज्यादातर राज्यों में  पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग हैं। उत्तर प्रदेश की अपेक्षा मध्यप्रदेश में  पेट्रोल-डीजल महंगा है। इसके चलते लोग छह से सात किलोमीटर चलकर उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल भरवाने जाते हैं, जिससे उन्हें एक लीटर पेट्रोल-डीजल भरवाने पर बच रहे 10 रुपये की बचत होती है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में यूपी के मुकाबले पेट्रोल पर 6.2 प्रतिशत और डीजल पर 5.52 प्रतिशत शुल्क ज्यादा है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल पर 33 प्रतिशत शुल्क लगता है जबकि पड़ोसी राज्य उप्र में 26.8 प्रतिशत ही शुल्क लगता है। इसी तरह डीजल पर मध्य प्रदेश में 23 प्रतिशत शुल्क लगता है। जबकि उप्र में 17.48 प्रतिशत ही शुल्क देना पड़ता है।
विज्ञापन


इन राज्यों में सस्ता है पेट्रोल-डीजल
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है। विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को आधे दिन का बंद रखने का एलान किया है। पड़ाेसी राज्य उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मुकाबले मध्यप्रदेश के जिलों में पेट्रोल-डीजल के दाम कुछ ज्यादा ही महंगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों में सस्ता है पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है। विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को आधे दिन का बंद रखने का एलान किया है। पड़ाेसी राज्य उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मुकाबले मध्यप्रदेश के जिलों में पेट्रोल-डीजल के दाम कुछ ज्यादा ही महंगे हैं।

पैसे बचाने को जाते हैं पड़ोसी राज्य 
उत्तर प्रदेश के मुकाबले हमारे यहां पेट्रोल पर प्रति लीटर 10 से 11 रुपये तक दाम ज्यादा हैं, जबकि राजस्थान में हमारे यहां से प्रति लीटर दो से तीन रुपये तक दाम कम हैं। इसका असर भी साफ नजर आ रहा है। इसलिए मध्यप्रदेश के जिलों के लोग अपने वाहनों में पड़ाेसी राज्य के नजदीकी जिले से पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं। दतिया और झांसी (चिरूला बॉर्डर) के बीच महज आठ किमी की दूरी है, लेकिन झांसी में एक लीटर पेट्रोल भरवाने पर दतिया के लोगों को 10.87 रुपये की बचत होती है। इसी तरह डीजल पर 9.20 रुपये की बचत होती है। ट्रांसपोर्ट और बसों के व्यवसाय से जुड़े लोग तो ऐसा कर ही रहे हैं, लेकिन दो पहिया और चार पहिया वाहन मालिक भी पड़ाेसी राज्य में जाकर पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं।

सीमा पर स्थित लोगों मिल रहा फायदा 
दतिया के चिरूला के बाद ही झांसी की सीमा लग जाती है। दतिया से झांसी का सबसे नजदीकी पेट्रोल पंप की दूरी महज आठ किलोमीटर है। यह दूरी तय करते ही पेट्रोल पर प्रति लीटर करीब 11 रुपये और डीजल पर 9 रुपये से अधिक की बचत होती है। शिवपुरी के दिनारा सेे सिकंदरा निकलते ही झांसी की सीमा शुरू हो जाती है। दिनारा से महज छह किमी आगे झांसी का सबसे नजदीकी पेट्रोल पंप है। इस छह किमी की दूरी तय होते ही वाहन चालकों के पेट्रोल पर 11 और डीजल पर 9 रुपये से अधिक बचते हैं।

अलग से भरा लाते हैं कैन

शिवपुरी के सीताराम राठौर हर शनिवार को दर्शनार्थियों को दतिया के पीतांबरा मंदिर ले जाते हैं। वे हर बार सिकंदरा बैरियर के नजदीक झांसी बॉर्डर से कार की टंकी पेट्रोल से फुल करवाते हैं। इसके अलावा, 20-25 लीटर पेट्रोल कैन में अलग से लेकर आते हैं। झांसी में पेट्रोल पर प्रति लीटर करीब 11 रुपये की बचत होती है।

रुपये बचाने को इतनी दूर जाते हैं पेट्रोल-डीजल भरवाने
दतिया-झांसी (चिरूला बॉर्डर) 08 किमी
मुरैना-धौलपुर (नजदीकी पेट्रोल पंप) 20 किमी
भिंड-इटावा (उदी) 20 किमी
श्योपुर-सवाईमाधौपुर (पाली बॉर्डर) 25 किमी
शिवपुरी-झांसी (सिकंदरा बॉर्डर) 78 किमी
दिनारा से झांसी (सिकंदरा बॉर्डर) 06 किमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed