फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Madhya Pradesh: In Gwalior, AAP MP Sanjay Singh said – BJP MLA kidnapping gang in the country, ED becomes BJP's office

Madhya Pradesh: ग्वालियर में आप सांसद संजय सिंह बोले- देश में बीजेपी MLA किडनैपिंग गैंग, ED बना भाजपा का कार्यालय

Sun, 03 Jul 2022 06:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 03 Jul 2022 06:26 PM IST
सार

सांसद संजय सिंह ने कहा है कि हम झूठे वादे नहीं करते... वादे तो अक्सर टूट जाते हैं, लेकिन हम अरविंद केजरीवाल की गारंटी देते हैं। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: In Gwalior, AAP MP Sanjay Singh said – BJP MLA kidnapping gang in the country, ED becomes BJP's office
आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह रविवार को ग्वालियर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह रविवार को ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। महाराष्ट्र की सियासत पर कहा कि बीजेपी एक एमएलए किडनैपिंग गैंग बन चुकी है। 
विज्ञापन


ग्वालियर में निकाय चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के साथ-साथ आप पार्टी भी लगातार दम भर रही है। रविवार को आम आदमी पार्टी यानी आप की तरफ से राज्यसभा सदस्य और सांसद संजय सिंह ग्वालियर आए हुए हैं जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। सांसद संजय सिंह ने कहा है कि हम झूठे वादे नहीं करते... वादे तो अक्सर टूट जाते हैं, लेकिन हम अरविंद केजरीवाल की गारंटी देते हैं। आप पार्टी की जीत के प्रति शुरू से ही सभी राजनीतिक दल पढ़ते रहे हैं। इसके बाद भी दिल्ली में दो बार बनाई सरकार पंजाब में विपक्ष में रहने के बाद  सरकार बनी। अब मध्य प्रदेश के ग्वालियर से नगरीय निकाय चुनाव में की जा रही है शुरुआत।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में ऑपरेशन लोटस को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी एक एमएलए किडनैपिंग गैंग बन चुकी है। उसका काम यह है कि जैसे हमारी ट्रेनों में जहर खुरानी का काम चलता है वैसे ही यह पूरे देश में जहरखुरानी का गिरोह चला रहे हैं। नफरत का बीज फैला रहे हैं। महाराष्ट्र की घटना लोकतंत्र के ऊपर एक बड़ा हमला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह देश में ईडी का उपयोग किया जा रहा है वह बहुत बड़ी चिंता का विषय है। ईडी भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय बन चुकी है। देश में हजार करोड़ रुपये विजय माल्या, नीरव मोदी, नितिन संदेशा, ललित मोदी बाकी और लोग देश का पैसा लूट कर भाग गए। ईडी ने अभी तक क्या किया।  मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने के लिए अडानी, अंबानी और मैहूल चौकसी को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदयपुर हत्या कांड पर सांसद संजय सिंह ने कहा कि रियाज नाम के आरोपी का जो चेहरा सामने आया है, वह बीजेपी से ताल्लुक रखता है। कन्हैया लाल की हत्या का जिम्मेदार है। उसके फोटो बीजेपी के नेताओं के साथ सामने आ रहे हैं। तो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कन्हैया लाल की हत्या क्यों करता है। इसका जवाब बीजेपी को देना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed