फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Leopard enters the urban area of Gwalior, seen sitting on a neem tree, panic in the area

MP News: ग्वालियर के शहरी इलाके में घुसा तेंदुआ, नीम के पेड़ पर बैठा दिखा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Fri, 24 Mar 2023 11:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 11:37 AM IST
सार

आईटीएम यूनिवर्सिटी के पास बरुआ गांव में एक नीम के पेड़ पर तेंदुआ बैठा हुआ था, उसी दौरान कुछ गांव के लोग वहां से निकल रहे थे धूप की वजह से उन्होंने जब पेड़ की छांव लेना चाही और ऊपर देखा तो तेंदुआ बैठा हुआ था। डर के कारण वह मौके से भाग गए।

विज्ञापन
Leopard enters the urban area of Gwalior, seen sitting on a neem tree, panic in the area
नीम के पेड़ पर बैठा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर इलाके में तेंदुआ घुसने से दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि शहर के सिथौली इलाके में एक नीम के पेड़ पर बैठा तेंदुआ लोगों ने देखा और अपने कैमरे में कैद किया। सोशल मीडिया पर तेंदुए की फोटो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और उसके बाद मौके पर जाकर तलाश की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि नीम के पेड़ पर तेंदुआ बैठा हुआ था, जब लोगों ने देखा तो उसके दहशत से सभी लोग मौके से भाग गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आईटीएम यूनिवर्सिटी के पास बरुआ गांव में एक नीम के पेड़ पर तेंदुआ बैठा हुआ था, उसी दौरान कुछ गांव के लोग वहां से निकल रहे थे धूप की वजह से उन्होंने जब पेड़ की छांव लेना चाही और ऊपर देखा तो तेंदुआ बैठा हुआ था। डर के कारण वह मौके से भाग गए, लेकिन उन्होंने अपने मोबाइल में तेंदुआ का फोटो कैद कर लिया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने उसकी लोकेशन पर तलाश शुरू कर दी है। वन विभाग के रेंजर ने बताया है कि गांव में तेंदुए के पग मार्क मिले हैं, लेकिन वह कहां और किस तरफ गया है इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें, ग्वालियर के आसपास तेंदुआ देखने की खबरें लगातार मिल रही हैं। इससे पहले भी तेंदुआ शहर के आसपास के इलाकों में देखा गया उसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लेकिन वन विभाग उसकी तलाश नहीं कर पाया। बता दें, 26 फरवरी को गौरा गांव के खेत में तेंदुआ पाया गया था, लेकिन उसे पकड़ने में कोई सफलता हासिल नहीं हुई थी। वहीं, 22 दिसंबर 2022 को शहर के अंदर कॉलोनियों में रात्रि में तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed