फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Jayarogya Nurse Accuses Son In Law Of Narendra Singh Tomar Of Physical And Mental Torture and Imarti Devi relative Blames Police Of Inaction

मध्यप्रदेश: केंद्रीय मंत्री के दामाद पर नर्स के यौन उत्पीड़न का आरोप, पूर्व मंत्री का रिश्तेदार भी लपेटे में

Wed, 09 Jun 2021 04:36 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: कुमार संभव Updated Wed, 09 Jun 2021 04:36 AM IST
सार

नर्स का आरोप है कि डॉ. प्रवेश भदौरिया उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करते हैं। बात नहीं मानने पर सस्पेंड कराने की धमकी देते हैं। इस पूरे घटनाक्रम में जयारोग्य अस्पताल का एक बाबू कांता प्रसाद डॉ. भदौरिया का साथ दे रहा है।

विज्ञापन
Jayarogya Nurse Accuses Son In Law Of Narendra Singh Tomar Of Physical And Mental Torture and Imarti Devi relative Blames Police Of Inaction
ग्वालियर स्थित जयारोग्य अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दो दिग्गज नेताओं के रिश्तेदारों पर एक नर्स का यौन व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। दरअसल, ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल की नर्स ने दो कर्मचारियों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। इनमें से एक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का दामाद है, जबकि दूसरा पूर्व मंत्री इमरती देवी का दामाद बताया जा रहा है। नर्स का आरोप है कि उसने पुलिस से मामले की शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब मामला मीडिया में आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल का मामला

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल की स्टाफ नर्स ने एक केंद्रीय और एक पूर्व मंत्री के दामादों पर गंभीर आरोप लगाए। नर्स ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के दामाद डॉ. प्रवेश भदौरिया पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ता का आरोप लगाया। उसने कहा कि भदौरिया का साथ अस्पताल का बाबू दे रहा है, जो खुद को पूर्व मंत्री इमरती देवी का दामाद बताता है। नर्स का आरोप है कि उसने एसपी ऑफिस में भी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

नर्स ने लगाया यह आरोप

नर्स का आरोप है कि डॉ. प्रवेश भदौरिया उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करते हैं। बात नहीं मानने पर सस्पेंड कराने की धमकी देते हैं। इस पूरे घटनाक्रम में जयारोग्य अस्पताल का एक बाबू कांता प्रसाद डॉ. भदौरिया का साथ दे रहा है। नर्स का कहना है कि कांता प्रसाद खुद को इमरती देवी का दामाद बताता है।

विज्ञापन

नर्स के खिलाफ दी झूठी शिकायत?

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित नर्स जयारोग्य अस्पताल के प्रसूती विभाग में कार्यरत है। वहीं, डॉ. भदौरिया अस्पताल के शिकायत प्रकोष्ठ में नोडल अधिकारी हैं। नर्स का कहना है कि डॉ. भदौरिया कैंपस में कहीं भी मिल जाते हैं। वह धमकी देते हैं कि मेरी बात नहीं मानोगी तो सस्पेंड करा दूंगा। उन्होंने अस्पताल के यूडीएस में तैनात कांता प्रसाद मगरैया को भी अपने साथ मिला रखा है। आरोप है कि दबाव बनाने के लिए कांता प्रसाद ने कंपू थाने में नर्स के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत शिकायत भी दी है।

दोनों आरोपियों से डरते हैं सभी कर्मचारी

बताया जा रहा है कि डॉ. भदौरिया केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की भांजी के पति हैं। वहीं, कांता प्रसाद खुद को सिंधिया-समर्थक इमरती देवी का रिश्तेदार बताता है। नर्स का कहना है राजनीतिक रसूख के चलते सभी कर्मचारी इन दोनों से डरते हैं। ऐसे में कोई भी उनके खिलाफ शिकायत नहीं करता। आरोप है कि ये दोनों पहले भी कई अन्य महिला स्वास्थ्यकर्मियों को परेशान कर चुके हैं। पीड़ित नर्स ने कहा कि उसे इन दोनों से डर नहीं लगता। इस वजह से मामला सोशल मीडिया पर उठा रही है। 

पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप

पीड़ित नर्स का आरोप है कि उसने इस मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। यहां तक कि एसपी ऑफिस भी गई, लेकिन बड़े नेताओं के रिश्तेदार होने के कारण पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़िता ने चेतावनी दी कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह कड़ा कदम उठाएगी। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed