{"_id":"64917ee9a5322cafc6037178","slug":"hit-and-run-case-in-gwalior-activa-rider-husband-wife-and-two-sons-were-crushed-by-car-one-died-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hit And Run Case In Gwalior: एक्टिवा सवार पति-पत्नी और दो बेटों को कुचलते चली गई कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hit And Run Case In Gwalior: एक्टिवा सवार पति-पत्नी और दो बेटों को कुचलते चली गई कार, एक की मौत
Tue, 20 Jun 2023 03:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 20 Jun 2023 03:57 PM IST
सार
Hit And Run Case In Gwalior: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक्टिवा सवार पति-पत्नी और दो बेटों को कुचलते हुए कार निकल गई। इस दौरान एक बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
पति-पत्नी और दो बेटों को कुचलते चली गई कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। सड़क पर चल रहे एक्टिवा सवार परिवार को पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार कुचलते हुए निकल गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
वहीं, इस पूरी घटना में पति-पत्नी और दो मासूम बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक मासूम ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पुलिस सीसीटीवी वीडियो के माध्यम से आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मुरैना जिले की रहने वाली विक्रम सिंह अपनी पत्नी और बेटी अथर्व (आठ साल) और वेद (पांच साल) को लेकर अपनी ससुराल ग्वालियर आए हुए थे। उसके बाद वह अपनी बहन के यहां पर मिलने पहुंच गए और जब रात को लगभग 11 बजे वापस अपनी ससुराल जा रहे थे तो धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास उन्होंने सड़क किनारे अपनी गाड़ी रोक ली। जैसे ही उन्होंने अपनी एक्टिवा को सड़क किनारे रोका, उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मारकर घसीटते हुए ले गई।
विज्ञापन
इस घटना में एक्टिवा पर सवार विक्रम सिंह उनकी पत्नी पूनम और उनके दो बेटे अर्थ और वेद गंभीर घायल अवस्था में सड़क पर पड़े हुए थे। इसके बाद राहगीरों ने जब उन्हें देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और जांच शुरू कर दी।
इस पूरी घटना में घायल विक्रम सिंह का बड़ा बेटा अथर्व की हालत गंभीर थी और लगातार आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था, लेकिन मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।
