{"_id":"641f04c009474b7727073e03","slug":"he-stretcher-was-not-available-the-daughter-in-law-pulled-the-old-man-on-a-sheet-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर के अस्पताल के हाल बेहाल,स्ट्रेचर नहीं मिलने पर बुजुर्ग को चादर पर बिठाकर बहू ने खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर के अस्पताल के हाल बेहाल,स्ट्रेचर नहीं मिलने पर बुजुर्ग को चादर पर बिठाकर बहू ने खींचा
Sat, 25 Mar 2023 07:57 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 25 Mar 2023 07:57 PM IST
सार
ग्वालियर के अस्पताल के हाल बेहाल है। स्ट्रेचर नहीं मिलने पर बहू ने बुजुर्ग ससुर को चादर पर बिठाया और खींचकर उन्हें आगे ले गई। इसका वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
ग्वालियर में बहू चादर पर बिठाकर ससुर को खींचते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग के सबसे बड़े जयरोग्य अस्पताल के हाल बेहाल है। वहां की स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की पोल खोलता एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बुजुर्ग मरीज को स्ट्रेचर नहीं मिला तो उसकी अटेंडर उसे चादर पर बिठाकर खींचते नजर आ रही हैं। गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के डीन तक मामला पहुंचा तो उन्होंने लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
गजरा राजा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जयारोग्य चिकित्सालय से वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिलने पर बुजुर्ग को उसकी बहू (अटेंडर) चादर पर बिठाकर खींचती नजर आ रही है। बुजुर्ग मरीज का नाम श्रीकृष्ण ओझा है। वह भिंड के हैं। इस समय ग्वालियर में रह रहे हैं। साइकिल से गिरने पर पैर में फ्रेक्चर हो गया था। पैर में ऑपरेशन होना था। दोपहर अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने उनकी बहू अस्पताल पहुंची थी। बहू को स्ट्रेचर नहीं मिला तो उन्होंने जुगाड़ लगाया। चादर को ही स्ट्रेचर बना लिया। अपने ससुर को चादर पर बिठाकर खींचती हुई अस्पताल के गेट तक पहुंची। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो जीआरएमसी के डीन डॉ. अक्षय निगम के पास भी पहुंचा है। उनका कहना है कि वायरल वीडियो पर एक्शन लिया गया है। दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नए अस्पताल में 60 से 70 स्ट्रेचर अलग-अलग विभागों में मौजूद हैं। गेट पर भी 10 स्ट्रेचर रखे हैं। मरीजों की सुविधा के लिए सहायता केंद्र भी मौजूद है। भविष्य में ऐसा दोबारा न हो, इसके लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
