फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Hathras: Woman from Gwalior MP dies in Satsang incident in Hathras

Hathras: सत्संग कांड में एमपी की महिला की मौत, बचने के प्रयास में गिरी, फिर लोगों के पैरों के नीचे कुचलती रही

Wed, 03 Jul 2024 06:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 03 Jul 2024 06:36 PM IST
सार

Hathras: मृतका रामश्री ने पति के देहांत के बाद पूरे परिवार को संभाला था। पांचों बच्चों की शादी की जिम्मेदारी उन पर थी। वह बच्चों से कह कर गई थीं कि अपना ख्याल रखना जल्दी आ जाऊंगी। लेकिन, उनकी मौत की खबर घर आई। 

विज्ञापन
Hathras: Woman from Gwalior MP dies in Satsang incident in Hathras
मृतका का शव पहुंचते ही घर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में ग्वालियर के जगजीवन नगर की 45 वर्षीय रामश्री ने भी अपनी जान गंवा दी है। रामश्री घर की मुखिया थी और वह अपनी महिला मंडली के साथ सत्संग के लिए निकली थी। जिस समय भगदड़ मची तो रामश्री अपनी महिला साथियों से बिछड़ गईं। वह बचने के लिए आगे बढ़ी तो गिर पड़ीं और दौड़ते, भागते लोगों के पैरों के नीचे कुचलती चली गईं। बुधवार को यूपी पुलिस महिला का शव लेकर ग्वालियर पहुंची। मुरार मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


शहर के थाटीपुर जगजीवन नगर निवासी 45 वर्षीय रामश्री पत्नी स्व. दयाल सिंह अपने घर की मुखिया थी। साल 2014 में हार्ट अटैक से पति का देहांत होने के बाद वह पूरे घर को संभाले हुए थी। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं, किसी की शादी नहीं हुई है। रामश्री हर साल अपनी महिला मंडली के साथ भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने जाती थी। सोमवार-मंगलवार की रात दो गाड़ियों में सवार होकर ग्वालियर से करीब 12 महिलाएं सत्संग में शामिल होने के लिए हाथरस निकली थीं। 
विज्ञापन


मंगलवार को जिस समय हादसा हुआ सभी महिलाएं एक साथ थी। लेकिन, भोले बाबा के चरणों की धूल लेने के लिए के प्रयास में लोग धक्का मुक्की करने लगे। इस दौरान  बाबा के आदमियों ने लोगों को पीछे धकेलकर वाटर कैनन से पानी की बोछार कर दी। जिसके बाद वहां, भगदड़ मच गई। इसी समय रामश्री अपनी महिला मंडली से बिछड़ गई और भगदड़ के बीच लोगों के पैरों के नीचे कुचलने से उनकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भगदड़ की सूचना मिलते ही ग्वालियर से हाथरस गई महिलाओं के परिजन एक दूसरे को कॉल करने लगे, रामश्री के बेटे पंकज ने भी संपर्क किया। इस दौरान पता चला कि उनकी मां नहीं मिल रही हैं। कुछ देर बाद खबर आई कि रामश्री की मौत हो गई है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हाथरस पुलिस रामश्री का शव लेकर ग्वालियर पहुंची। इस दौरान जगजीवन नगर में काफी संख्या में थाटीपुर पुलिस मौजूद रही। पुलिस को आशंका थी कि परिजन यहां जाम लगाकर हंगामा कर कर सकते हैं, हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं। शव के ग्वालियर पहुंचते ही वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हर किसी की आंखे नम थीं। मुरार मुक्तिधाम में महिला का अंतिम संस्कार किया गया है।


रामश्री ने पति के देहांत के बाद पूरे परिवार को संभाला था। पांचों बच्चों की शादी की जिम्मेदारी उन पर थी। वह बच्चों से कह कर गई थीं कि अपना ख्याल रखना जल्दी आ जाऊंगी। लेकिन, उनकी मौत की खबर घर आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed