फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Hathras incident: Baba's Gwalior connection, the entire colony is named after him

हाथरस कांड: बाबा का ग्वालियर कनेक्शन, अपने नाम पर बसा रखी है पूरी कॉलोनी, आश्रम में उमड़ती है हजारों की भीड़

Thu, 04 Jul 2024 05:18 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 05:18 PM IST
सार

ग्वालियर शहर से 20 किलोमीटर दूरी पर हरि विहार कॉलोनी मौजूद है आश्रम। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस कॉलोनी का नाम बाबा के नाम पर ही रखा गया है। इस कॉलोनी का पहले कुछ और नाम हुआ करता था।

विज्ञापन
Hathras incident: Baba's Gwalior connection, the entire colony is named after him
ग्वालियर में बाबा के नाम पर पूरी कॉलोनी बसी हुई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग में मची भगदड़ में 120 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस दर्दनाक घटना के बाद बाबा का कनेक्शन ग्वालियर में भी मिला है। ग्वालियर के तिगरा रोड पर झंडा का पूरा गांव में हरी विहार में बाबा का आलीशान आश्रम है, जहां पर अक्सर बाबा यहां आकर सत्संग किया करता था। इसमें हजारों की संख्या में उसके अनुयायी शामिल होते थे। आश्रम की पड़ताल की तो मौके पर स्थानीय लोगों से बातचीत की जिसमें कई खुलासे सामने आए।
विज्ञापन


चार महीने पहले ग्वालियर में था बाबा
ग्वालियर शहर से 20 किलोमीटर दूरी पर हरि विहार कॉलोनी मौजूद है आश्रम। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस कॉलोनी का नाम बाबा के नाम पर ही रखा गया है। इस कॉलोनी का पहले कुछ और नाम हुआ करता था। लोगों ने बताया कि यहां पर अक्सर बाबा आता रहता है और सत्संग करता रहता है। इसमें दूर-दूर से लोग हजारों की संख्या में इकट्ठे होते हैं और सबसे ज्यादा बाबा के सत्संग में महिलाएं शामिल होती हैं। लोगों ने बताया है कि बाबा के साथ 25 से 30 की संख्या में सिक्योरिटी रहती थी, जो बाबा के पास किसी को नहीं जाने देती थी। इसके साथ ही बाबा की चारों तरफ महिलाओं का झुंड रहता था। लोगों ने बताया है कि अभी 4 महीने पहले ही बाबा यहां से गया है। सत्संग के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। 
विज्ञापन


 

Hathras incident: Baba's Gwalior connection, the entire colony is named after him
ग्वालियर में बाबा नारायण साकार हरि का आश्रम - फोटो : अमर उजाला
अनुयायी मानते हैं भगवान
बाबा के कुछ अनुयायी भी मिले जो अपने पास 24 घंटे बाबा की मूर्ति लेकर चलते हैं और उन्हें ईश्वर मानते हैं। ऐसी ही एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि बाबा ईश्वर का रूप है और मैं 7 वर्ष की थी तब से पूजा कर रही हूं। इसके साथ ही जहां बाबा का आश्रम है वहां उनका घर है वह घरों पर बाबा की तस्वीर लगाए हुए हैं। बाबा के अनुयायी उनकी भक्ति में इतने पागल है कि उन्होंने ईश्वर का नाम लेना ही छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि यही हम सबके लिए भगवान हैं और इनके अलावा हम किसी की पूजा नहीं करते। बाबा का विराट रूप है, बाबा कुछ भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed