फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Had to stop the young men walking half naked in the hotel

Gwalior: होटल में अर्धनग्न होकर टहल रहे युवकों को टोकना पड़ा भारी, भांजे की शादी में मारपीट; मामा को लगी गोली

Sat, 11 May 2024 06:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 May 2024 06:05 PM IST
सार

Gwalior: भांजे की सगाई समारोह में आए मामा को कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली मारने से पहले आधा दर्जन युवकों ने होटल में जमकर उत्पात मचाया। जिसका वीडियो भी सामने आया था। वहीं लाठी-डंडों से मारपीट भी की गई, जिसमें भांजा भी घायल हो गया है। जब सगाई समारोह में शामिल लोगों ने उनको घेरा तो युवकों ने पिस्टल से एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं। 
 

विज्ञापन
Had to stop the young men walking half naked in the hotel
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सेंटर होटल वैलव्यू की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं, पूरी घटना होटल के बाहर व अंदर लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने हमलावरों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


क्या था मामला
बता दें कि यादव धर्मकांटा पीताम्बरा कॉलोनी निवासी सूरज लोधी की सगाई का कार्यक्रम ग्वालियर के सिटी सेंटर पटेल नगर स्थित होटल वैलव्यू से चल रहा था। इसी होटल में कुछ युवकों ने तीन रूम बुक कराए थे। वह युवक स्विमिंग पूल से निकलकर अर्धनग्न ही अपने रूम की तरफ जा रहे थे। जिस पर सगाई समारोह में आए सूरज के मामा कदम सिंह लोधी ने युवकों को रोका-टोका। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में महिलाएं, लड़कियां भी हैं, आप इस तरह अर्धनग्न घूम रहे हो।
विज्ञापन


इस पर युवकों का कदम सिंह से विवाद हो गया। उस समय तो वह चले गए, लेकिन फिर से युवक अपने कुछ अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो क्रमांक MP07 CC-1089 से आए और आते ही कदम सिंह और सूरज के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट से उन्हें बचाने के लिए उनके परिजन दौड़े तो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए तीन फायर कर दिए। फायरिंग में एक गोली सूरज के मामा कदम सिंह को हाथ के पास कंधे के नीचे लगी। गोली लगते ही कदम सिंह घायल होकर जमीन पर गिर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच हमलावरों ने सूरज की भी बेरहमी से मारपीट कर स्कार्पियो से भाग निकले। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इधर, एएसपी शियाज केएम ने बताया कि सगाई कार्यक्रम में होटल में ठहरे युवकों से विवाद हुआ है। विवाद में युवकों ने मारपीट कर गोलियां चलाई, जिसमें एक युवक को गोली लगी है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed