फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Who Is Richa Mehta From Gwalior Fashion Shows to New York Fashion Week Ramp Walk After 25 Years gwalior news

कौन हैं ऋचा?: मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर; अब 25 साल बाद न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप वॉक

Wed, 16 Sep 2026 01:36 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 01:36 PM IST
सार

ग्वालियर से मॉडलिंग करियर शुरू करने वाली ऋचा मेहता ने करीब 25 साल बाद न्यूयॉर्क फैशन वीक के रनवे सेवन फैशन शो में रैंप वॉक किया। कॉरपोरेट करियर और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच मॉडलिंग के अपने जुनून को कायम रखने वाली ऋचा ने रंधावा ब्रांड्स के कलेक्शन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश किया।

विज्ञापन
Who Is Richa Mehta From Gwalior Fashion Shows to New York Fashion Week Ramp Walk After 25 Years gwalior news
ऋचा मेहता ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में हिस्सा लिया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कभी ग्वालियर के फैशन मंच से अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत करने वाली ऋचा मेहता ने करीब 25 साल बाद एक बार फिर रैंप पर कदम रखा। इस बार मंच अपने शहर या देश में नहीं, बल्कि अमेरिका के न्यूयॉर्क में था। न्यूयॉर्क फैशन वीक के तहत 12 सितंबर को सोनी हॉल में हुए रनवे सेवन फैशन शो में ऋचा ने रंधावा ब्रांड्स के कलेक्शन के लिए रैंप वॉक किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी मौजूदगी ने ग्वालियर में रह रहे परिवार और परिचितों को खासा उत्साहित कर दिया।
विज्ञापन


करियर के साथ-साथ मॉडलिंग का जुनून
ऋचा के लिए यह प्रस्तुति महज एक फैशन शो में हिस्सा लेना नहीं था। यह उस शौक की ओर वापसी थी, जिसे उन्होंने पढ़ाई, करियर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच कभी पूरी तरह छोड़ा नहीं। शुरुआती दौर में ग्वालियर के फैशन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने मिस एमपी का खिताब भी हासिल किया था। इसके बाद उनका रुझान कॉरपोरेट क्षेत्र की ओर हुआ और उन्होंने पेशेवर जीवन में अपनी अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन


कॉर्पोरेट नौकरी और माडलिंग साथ-साथ
वर्तमान में ऋचा न्यूयॉर्क की एक कंपनी में कार्यरत हैं। नौकरी और निजी जीवन की व्यस्तताओं के बीच भी मॉडलिंग के प्रति उनका लगाव बना रहा। इसी लगाव ने उन्हें दोबारा रैंप तक पहुंचाया। न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित फैशन आयोजन में जब वह डिजाइनर कलेक्शन के साथ मंच पर उतरीं तो उनके आत्मविश्वास और प्रस्तुति ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। ऋचा के इस खास पल का गवाह उनका परिवार भी बना। उनकी मां वीणा नेगी के मुताबिक, भारत में 13 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे परिवार ने कार्यक्रम को लाइव देखा। ऋचा के दोस्त और रिश्तेदार भी ऑनलाइन इस प्रस्तुति से जुड़े रहे। रैंप पर बेटी को देखकर परिवार के सदस्यों में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी नहीं छोड़ा फैशन के प्रति लगाव
वीणा नेगी ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि ऋचा ने जीवन की जिम्मेदारियों के साथ अपने पसंदीदा क्षेत्र के लिए समय निकालकर यह साबित किया है कि मन में लगन हो तो पुराने सपनों को भी दोबारा अवसर दिया जा सकता है। परिवार के लिए न्यूयॉर्क के मंच पर बेटी को देखना भावुक कर देने वाला क्षण रहा। ऋचा की कहानी का खास पहलू उनका करियर सफर है। मॉडलिंग से शुरुआत करने के बाद उन्होंने अपनी पेशेवर दिशा बदली और कॉरपोरेट क्षेत्र में काम शुरू किया। समय के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ीं, लेकिन फैशन के प्रति उनका लगाव बना रहा। लंबे अंतराल के बाद रैंप पर उनकी वापसी इसी निरंतरता का परिणाम मानी जा रही है।


ये भी पढ़ें-  गुना: 40 हजार रुपये के बदले आदिवासी परिवार को बनाया बंधक, मकान मालिक पर FIR दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

ऋचा ने समाज के सामने पेश की मिसाल
ग्वालियर में ऋचा के परिवार और परिचितों के बीच उनकी उपलब्धि को लेकर उत्साह है। स्थानीय स्तर से शुरू हुआ उनका सफर अब न्यूयॉर्क के फैशन मंच तक पहुंच चुका है। ऋचा की यह वापसी इस बात की मिसाल बनकर सामने आई है कि जीवन में करियर की दिशा बदलने या जिम्मेदारियां बढ़ने के बाद भी व्यक्ति अपने पसंदीदा क्षेत्र से दोबारा जुड़ सकता है। न्यूयॉर्क में रैंप पर ऋचा की प्रस्तुति ने ग्वालियर से जुड़े उनके शुरुआती सफर को एक नया पड़ाव दिया है। परिवार के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने बेटी को उसके शुरुआती मॉडलिंग दौर से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचते हुए देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed