फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior youth dies due to drowning in Bangkok's swimming pool Jyotiraditya Scindia expressed grief

MP News: बैंकॉक के स्विमिंग पूल में डूबने से ग्वालियर के युवक की मौत, सिंधिया ने जताया दुख

Thu, 18 Aug 2022 11:53 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 18 Aug 2022 11:53 AM IST
सार

बैंकॉक घूमने गए ग्वालियर के एक कारोबारी के बेटे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। फिलहाल, अब सिंधिया ने मामले में दुख जताया है।

विज्ञापन
Gwalior youth dies due to drowning in Bangkok's swimming pool Jyotiraditya Scindia expressed grief
स्विमिंग पूल में डूबने से ग्वालियर के युवक की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश में ग्वालियर के सर्राफा कारोबारी का बेटा नीशू अग्रवाल बैंकॉक के फुकेट अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा था, जो अब जिंदगी की जंग हार गया। दरअसल, नीशू परिवार के साथ घूमने के लिए बैंकॉक गया हुआ था और वह जिस होटल में रुका हुआ था, वहां स्विमिंग पूल में तैरने के दौरान पानी में डूब गया।

विज्ञापन

 

बता दें, स्विमिंग पूल में न तो लाइफ गार्ड था और न ही साइनेज। फिलहाल, युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वह वेंटिलेटर पर था। लेकिन इलाज के दौरान बीते दिन बुधवार को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से एक दिन पहले परिजनों ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया से मदद की गुहार लगाई थी। अब युवक की मौत पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, बैंकॉक में ग्वालियर के युवक नीशू अग्रवाल के असमय मृत्यु के समाचार से मन अत्यंत व्याकुल है, उनके पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। भगवान दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस असह्य दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन


ऐसे हुआ था हादसा
दरअसल, शहर के सराफा कारोबारी मनोज अग्रवाल का बेटा नीशू अग्रवाल कुछ दिन पहले परिवार के साथ ग्वालियर से फुकेट घूमने गया था, वे लोग बैंकॉक के ले मेरिडियन रिजॉर्ट फुकेट में रुके थे। इस दौरान 13 अगस्त को जब वे लोग होटल के ही स्विमिंग पूल में नहाने के लिए उतरे तो नीशू गहरे पानी में चला गया और डूब गया. जब परिवार की नजर पड़ी, तब होटल स्टाफ की मदद से उसे बाहर निकाला गया। नीशु को फुकेट स्थित बैंकाक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों का आरोप है कि यह हादसा होटल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से हुआ है, जिस स्विमिंग पूल में यह हादसा हुआ, उसमें कहीं भी साइनेज नहीं थे, जिससे यह पता लग सके कि पूल कहां कितना गहरा है। न ही पूल में लाइफ गार्ड तैनात था, जब नीशू डूब गया, तब भी काफी देर बाद उसे निकाला जा सका। पहले होटल स्टाफ का कहना था कि उसके इलाज का खर्च वही लोग उठाएंगे, लेकिन अब वह लोग सहयोग नहीं कर रहे है।


पिता ने लगाई थी मदद की गुहार
नीशू के पिता ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम शिवराज सिंह चौहान ओर ज्योतिरादित्य सिंधिया से मदद की गुहार लगाई थी। उनका कहना था कि, बेटे के इलाज के नाम पर 25 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं, अब उनके पास हॉस्पिटल को देने के लिए और इंडिया आने तक के पैसे भी नहीं बचे हैं। पीड़िता पिता ने पीएम, सीएम और सिंधिया से मदद मांगते हुए कहा कि मेरे बेटे को दिल्ली एम्स में भर्ती कराने की कृपा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed