{"_id":"674a989b5ead132b7d028277","slug":"gwalior-woman-beats-old-man-with-slippers-for-molesting-girl-mp-hindi-news-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior Crime News: आशिक मिजाज 'अंकल' की चप्पलों से पिटाई, छेड़छाड़ करने पर युवती-महिला ने सड़क पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior Crime News: आशिक मिजाज 'अंकल' की चप्पलों से पिटाई, छेड़छाड़ करने पर युवती-महिला ने सड़क पर पीटा
Sat, 30 Nov 2024 10:16 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:16 AM IST
सार
अधेड़ की मारपीट का वायरल वीडियो वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंच गया है। पुलिस के मुताबिक युवती के द्वारा थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। अगर, कोई शिकायत होती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अधेड़ के साथ सड़क पर मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर में एक अधेड़ व्यक्ति के द्वारा युवती से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। छेड़छाड़ से परेशान युवती और महिला ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग चौराहे की है। अधेड़ की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग चौराहे पर ई-रिक्शा में बैठकर जा रही युवती को अधेड़ व्यक्ति ने छेड़ दिया। अधेड़ की छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती ई रिक्शा से उतर गई और एक महिला के साथ मिलकर उसे जमकर खरी खोटी सुनाई और फिर चप्पलों से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान अधेड़ व्यक्ति युवती और महिला के पैर छूते हुए माफी मांगते हुए नजर आया। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में मारपीट के दौरान महिला उस व्यक्ति से कहती कि वह तुम्हारे बेटी के जैसी है। आखिर में अधेड़ व्यक्ति युवती और महिला के पैर छूते हुए माफी मांगता है और फिर वहां से चला जाता है।
विज्ञापन
यह वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंच चुका है। पुलिस के मुताबिक युवती के द्वारा थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। अगर, कोई शिकायत होती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
