फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior When Lokayukta team caught bribe taking officer he pretended to have a heart attack

'भाई साहब मर जाऊंगा, पैर छू रहा हूं, छोड़ दो...’ 15 हजार लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया इंजीनियर गिड़गिड़ाया

Wed, 22 Nov 2023 04:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 22 Nov 2023 04:49 PM IST
सार

मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को ग्वालियर जिले में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री पीके गुप्ता को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। घूस लेने के बाद लोकायुक्त टीम की पकड़ में आए आरोपी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बुरी तरह गिड़गिड़ाते नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Gwalior When Lokayukta team caught bribe taking officer he pretended to have a heart attack
कार्यपालन यंत्री पीके गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकायुक्त टीम ने ग्वालियर में पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री पीके गुप्ता को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। जैसे ही उसे दबोचा वह 'भाई साहब मर जाऊंगा, पैर छू रहा हूं, छोड़ दो..' कहते हुए गिड़गिड़ाने लगा।

विज्ञापन


यह कार्रवाई लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर ने की। लोकायुक्त ने फरियादी की शिकायत पर कार्यपालन यंत्री को रंगे हाथ पकड़ा है। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस द्वारा आगे कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि बिल पास करने के लिए पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गुप्ता ने रिश्वत मांगी थी। 
विज्ञापन


फरियादी महेंद्र सिंह बैस पुत्र अतर सिंह बैस निवासी ठाकुर मोहल्ला गौस पूरा ग्वालियर की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी गुप्ता को ग्वालियर के व्यापार मेला परिषद विद्युत केंद्र के पास रिश्वत लेते पकड़ा गया। महेंद्र बैस द्वारा कलेक्टर भिंड के बंगले पर लाइट फिटिंग का कार्य किया था। इसके तीन लाख रुपये के बिल पास करने की एवज में आरोपी द्वारा 75,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। इसमें 50,000 रुपये का भुगतान पहले ही हो चुका था और 15,000 रुपये जैसे ही फरियादी ने कार्यपालन यंत्री को दिए, लोकायुक्त ने उसे ट्रैप कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपी बढ़ गया, हार्ट अटैक का बहाना बनाया
लोकायुक्त की टीम जब छापा मारने पहुंची तो रिश्वतखोर अधिकारी का ब्लड प्रेशर बढ़ गया और हार्ट अटैक आने का बहाना करने लगा। उसके बाद टीम ने एंबुलेंस और डॉक्टर को बुलवाया और कार्रवाई शुरू की। उस दौरान बीच-बीच में डॉक्टरों की टीम भी रिश्वतखोर अधिकारी के ब्लड प्रेशर और हार्ट की पल्स को चेक करती रही। वहीं, कार्रवाई के दौरान एंबुलेंस को भी मौके पर खड़ा कर दिया, ताकि कुछ परेशानी आती है तो तत्काल अस्पताल ले जाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed