{"_id":"66d70e1625235faa640aa320","slug":"gwalior-to-get-rid-of-his-girlfriend-boyfriend-killed-her-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: खुद को कुंवारा बताकर संजय ने परवीन का किया शारीरिक शोषण, फिर पीछा छुड़ाने के लिए उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: खुद को कुंवारा बताकर संजय ने परवीन का किया शारीरिक शोषण, फिर पीछा छुड़ाने के लिए उठाया खौफनाक कदम
Tue, 03 Sep 2024 06:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:54 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी ने युवती की हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक प्रेमिका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादीशुदा प्रेमी से प्रताड़ित होने के बाद धोखा खाकर युवती ने जहर खा लिया। वहीं, परिजनों का आरोप है कि आरोपी संजय गुर्जर ने मृतका को गोहद बुलाया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसे जहर दिया। पुलिस ने इस मामले में जीरो पर मर्ग कायम कर केस गोहद पुलिस को भेज दिया है।
विज्ञापन
ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में रहने वाली परवीन खान का पिछले तीन साल से गोहद निवासी संजय गुर्जर नामक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, परवीन के सामने संजय गुर्जर ने खुद को कुंवारा बताया था। संजय शादी करने के नाम पर काफी दिनों तक परवीन खान का शारीरिक शोषण करता रहा। लेकिन जब परवीन ने शादी के लिए दबाव डाला तो संजय ने कहा कि वो शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, परवीन इससे आहत हो गई।
विज्ञापन
परवीन के भाई सानू खान ने बताया कि संजय ने उसे बात करने के लिए गोहद बुलाया था, जहां परवीन के साथ मारपीट की गई और कुछ खिलाकर उसकी हत्या कर दी गई। गोहद से मृतका ने फोन भी किया था, जिसकी रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कल जेएएच में युवती को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
