{"_id":"664dae86142b752514051fa7","slug":"gwalior-the-miscreant-fired-indiscriminately-at-the-house-of-the-police-station-in-charge-s-brother-the-inci-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: थाना प्रभारी के भाई के घर बदमाश ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गिरफ्तार होने पर बताया इसलिए चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: थाना प्रभारी के भाई के घर बदमाश ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गिरफ्तार होने पर बताया इसलिए चलाई गोली
Wed, 22 May 2024 02:06 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 22 May 2024 02:06 PM IST
सार
ग्वालियर में थाना प्रभारी के भाई के घर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Crime News Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरैना जिले के सिविल लाइन थाने में पदस्थ टीआई रामबाबू यादव के भाई राम अवतार यादव के घर देर रात फायरिंग की घटना हुई है। फायरिंग करने वाला आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
शहर के उपनगर ग्वालियर के घासमंडी निवासी राम अवतार यादव के छोटे भाई रामबाबू यादव इंस्पेक्टर हैं और मुरैना के सिविल लाइन थाना के प्रभारी हैं। मंगलवार रात को रामअवतार के घर फायरिंग हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास छानबीन की और घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसमें आरोपी गोली चलाता हुआ नजर आया है। जब पुलिस ने फुटेज देखा तो उसमें दिख रहे युवक की पहचान आनंद कमरिया निवासी घासमंडी के रूप में हुई। पुलिस ने आनंद को पकड़ लिया है।
आरोपी ने पुलिस को बताया है कि जिस पर उसने गोली चलाई थी, उसने उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस का कहना है कि घासमंडी में गोली चलने की घटना हुई है। फुटेज आने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया है।और उससे पूछताछ की जा रही है।