फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Rs 30 lakhs looted in broad daylight, accountant surrounded and gunshot wound to his chest

Gwalior News: ग्वालियर में दिनदहाड़े 30 लाख रुपए की लूट, मुनीम को घेरकर सीने से लगाया कट्टा

Wed, 06 Aug 2025 05:31 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 06 Aug 2025 05:31 PM IST
सार

ग्वालियर में इंदिरा कॉलोनी निवासी शराब कारोबारी का मुनीम बैंक में 30 लाख जमा करने जा रहा था, तभी बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर लूट ली। वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है, शहर में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Gwalior: Rs 30 lakhs looted in broad daylight, accountant surrounded and gunshot wound to his chest
ग्वालियर में लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। शहर के इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले शराब कारोबारी का मुनीम आसाराम कुशवाह स्कूटर से लगभग 30 लाख की रकम लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था, इसी दौरान बदमाशों ने कट्टा अड़ा कर बैग छीना और मौके से भाग गए। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP में 2020 से 'लव जिहाद' के 283 केस, इस साल 6 महीनों में 3,742 महिलाएं बनीं दुष्कर्म की शिकार"
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह शराब ठेकेदार का मुनीम ऑफिस से अपने स्कूटर में 33 लाख रुपए लेकर निकला और यूनियन बैंक शब्द प्रताप आश्रम की शाखा में जमा करने जा रहा था। तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसके सीने पर कट्टा अड़ाकर लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दलित से सामूहिक दुष्कर्म: प्रेमी को मारकर छीन ले गए प्रेमिका, जंगल में युवती चीखती रही; दरिंदे लूटते रहे अस्मत

शराब ठेकेदार जगदीश शिवहरे का कहना है कि मुनीम आसाराम कुशवाह उनके यहां लगभग 15 साल से काम करता है और लंबे समय से वह बैंक में रकम जमा करता रहा है। दिनदहाड़े लूट की घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना का कहना है कि विनोद शिवर शराब कारोबारी है और उनके घर वाले ऑफिस से मुनीम आसाराम कुशवाह लगभग 30 लाख की रकम लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। इस दौरान यह घटना घटी। शहर में सभी जगह नाकाबंदी कर दी है। सीसीटीवी के माध्यम से बदमाशों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। वहीं मुनीम से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed