फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Retired soldier opened fire on three people in Gwalior, condition of two is critical

Gwalior: ग्वालियर में रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, दो की हालत गंभीर

Mon, 13 May 2024 02:36 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 May 2024 02:36 PM IST
सार

बिजली के तार डालने को लेकर हुए मामूली विवाद पर रिटायर्ड जवान ने अपने अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों को गोली मार दी। इस गोली कांड में एक महिला और दो पुरुष घायल हो गए। 

विज्ञापन
Gwalior: Retired soldier opened fire on three people in Gwalior, condition of two is critical
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले में दिल दहला देने वाली घटना घटी है। बिजली के तार डालने को लेकर हुए मामूली विवाद पर रिटायर्ड जवान ने अपने अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों को गोली मार दी। इस गोली कांड में एक महिला और दो पुरुष घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों पुरुषों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी रिटायर्ड जवान सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


दरअसल महाराजपुर थाना क्षेत्र का रसूलपुर गोलियों की आवाज से गूंज उठा। रसूलपुर में रहने वाले आर्मी से रिटायर्ड जवान यशवीर सिंह भदौरिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले राजवीर के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। राजवीर जाटव आज कुछ सामान लेने के लिए घर से बाहर दुकान पर गए थे जब वहां घर लौटकर आ रहा था तभी यशवीर और उसके साथियों ने राजवीर जाटव से विवाद करने लगे, तभी यशवीर ने बंदूक निकालकर गोली मार दी। गोली की आवाज को सुन राजवीर का छोटा भाई धर्मवीर जाटव उसे बचाने आया तो यशवीर ने उसे भी गोली मार दी। चीख-पुकार मची तो धर्मवीर की पत्नी मीणा जाटव उन्हें बचाने पहुंची तो यशवीर ने उसे भी गोली मार दी। तीनों गोली लगने से जमीन पर गिर गए और चारों आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जयारोग अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां दोनों सगे भाई राजवीर और धर्मवीर की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों के शरीर पर दो-दो गोलियां लगी हैं वहीं धर्मवीर की पत्नी मीना के हाथ में गोली लगी है। 
विज्ञापन


घायलों के परिजनों का कहना है कि गोली मारने वाला आर्मी से रिटायर्ड जवान है और उसके पिता एक साथी रंजीत बाल्मिक और अन्य साथी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। तभी पुलिस ने एक टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घेरा बंदी की, जिसमें एक आरोपी रणजीत बाल्मिक पुलिस के हाथ लग गया। जबकि रिटायर्ड आर्मी का जवान यशवीर उसके पिता और एक अन्य साथी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों पड़ोसियों में एक दिन पहले बिजली के खंभे पर तार डालने को लेकर विवाद हुआ था और वही इस गोलीकांड का कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार रिटायर्ड आर्मी का जवान और उसके पिता सहित एक अन्य साथी की पुलिस तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि बिजली के तार डालने को लेकर हुए मामूली विवाद पर रिटायर्ड जवान ने अपने अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों को गोली मार दी। इस गोली कांड में एक महिला और दो पुरुष घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों पुरुषों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी रिटायर्ड जवान सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed