{"_id":"68dbd6ee6e164f0826072c33","slug":"gwalior-police-cracks-down-on-rs-55-crore-gold-theft-arrests-branch-manager-and-father-with-4138-kg-gold-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3465569-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस घोटाले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 4 किलो से अधिक सोना और नकली जेवर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस घोटाले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 4 किलो से अधिक सोना और नकली जेवर बरामद
Tue, 30 Sep 2025 08:04 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:04 PM IST
सार
मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस में हुए करोड़ों के घोटाले में पुलिस ने कंपनी के ब्रांच मैनेजर और उसके पिता को हिरासत में लिया है। आरोपी ने लॉकर में रखे सोने के जेवर निकालकर नकली जेवर वहां रख दिए थे।
विज्ञापन
ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में किया खुलासा
विस्तार
जिले के डबरा स्थित मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस में हुए करोड़ों के घोटाले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को 4 किलो से ज्यादा सोने के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को राजस्थान के भरतपुर और उत्तरप्रदेश के आगरा में तलाश रही थी।
विज्ञापन
बता दें कि मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी का असिस्टेंट मैनेजर विकास कुमार इस पूरे मामले का मास्टर माइंड था। विकास ने लॉकर में रखी ज्वेलरी के हूबहू नकली ज्वेलरी आगरा से तैयार करवाई और उसे आठ डिब्बों में लाकर रख दिया। इससे पहले उसने लॉकर की डुप्लीकेट चाबी भी हासिल कर रखी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Indore News: खौफनाक हादसा! माथा टेकने देवास जा रहे थे दोस्त, डिवाइडर बना काल
विज्ञापन
29 सितंबर को मणप्पुरम गोल्ड लोन के दिव्यरंजन मोहंती ने डबरा सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कंपनी में एरिया हेड के रूप में पदस्थ है। शिकायत में बताया गया कि इनकी शाखा में 24 सितंबर को जब लेखा-जोखा देखा गया तो कंपनी की तिजोरियों में गिरवी रखे 4 किलो 318 ग्राम सोने के जेवर, जिनकी कीमत लगभग 5.7 करोड रुपए से ज्यादा थी, गायब थे और उनकी जगह नकली गहने रखे हुए मिले। घटना 20 और 21 सितंबर के बीच की बताई गई थी। पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू की तो असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर विकास की भूमिका संदिग्ध लगी। आरोपी गोल्ड चुराने के बाद छुट्टी लेकर गायब हो गया था।
पुलिस ने विकास और उसके पिता महेश को भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से 4 किलो से ज्यादा सोना बरामद भी हो गया है। पुलिस को 67 हजार रुपये की नगदी भी मिली है। आरोपी पिता-पुत्र ने करीब 180 ग्राम सोना बेच दिया है और उसे बरामद करने की कोशिश की जा रही है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी विकास कुमार ने घोटाला करने से पहले कंपनी कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे की दिशा मोड़ दी थी और शाखा का इंटरनेट का तार भी काट दिया था।
बहरहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
