{"_id":"68dbb09504b0e928090dbda6","slug":"indore-news-bike-accident-dewas-mata-mandir-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: खौफनाक हादसा! माथा टेकने देवास जा रहे थे दोस्त, डिवाइडर बना काल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: खौफनाक हादसा! माथा टेकने देवास जा रहे थे दोस्त, डिवाइडर बना काल
Tue, 30 Sep 2025 06:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 30 Sep 2025 06:01 PM IST
सार
Indore News: सोमवार देर रात इंदौर के पलासिया चौराहे पर एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे खंडवा निवासी 23 वर्षीय आकाश की मौके पर ही मौत हो गई और उसका 18 वर्षीय दोस्त लक्की गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आकाश
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
शहर के व्यस्ततम पलासिया चौराहे पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक खंडवा के रहने वाले थे और देवास स्थित माता टेकरी के दर्शन के लिए निकले थे।
यह भी पढ़ें...
Indore News: 84 लाख से चौड़े होंगे अंडरपास के लेफ्ट टर्न, बायपास पर कम होगा ट्रैफिक जाम
देवास दर्शन का सफर रहा अधूरा
पलासिया पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे की है। मृतक की पहचान आकाश (23) पुत्र कीर्तन बसोरे, निवासी सुलगांव (खंडवा) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक का नाम लक्की (18) पुत्र ब्रजेश है, जो श्रद्धा सबूरी कॉलोनी का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, लक्की इंदौर में एक चायनीज दुकान पर काम करता है। दुकान के मालिक और उनकी पत्नी भी दूसरी गाड़ी पर उनके साथ देवास के लिए निकले थे।
विज्ञापन
परिवार में शोक की लहर
पुलिस ने बताया कि मृतक आकाश एक मेडिकल पर काम करता था। उसके परिवार में माता-पिता और एक भाई ओमप्रकाश हैं, जो गांव में रहकर खेती करते हैं। वहीं, घायल लक्की के पिता ड्राइवर हैं और परिवार में उसके अलावा माता-पिता और एक छोटी बहन है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिवारों में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।