{"_id":"651b6ceb3d9539300a0d5975","slug":"gwalior-pm-modi-gifted-memo-train-to-chambal-union-minister-narendra-singh-tomar-took-the-first-journey-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: पीएम मोदी ने चंबल को दी मेमो ट्रेन की सौगात, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने तय किया पहला सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: पीएम मोदी ने चंबल को दी मेमो ट्रेन की सौगात, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने तय किया पहला सफर
Tue, 03 Oct 2023 08:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 03 Oct 2023 08:33 AM IST
सार
चुनावी साल में ग्वालियरवासियों को ट्रेन की सौगात मिली है। पीएम मोदी ने ग्वालियर-सुमावली मेमू ट्रेन का शुभारंभ किया। ट्रेन के चलने से जहां लोगों के समय की बचत होगी, तो वहीं उन्हें आर्थिक रूप से भी लाभ होगा। क्योंकि मेमू ट्रेन का किराया मात्र 30 रुपए है, यानि गरीब तबके का व्यक्ति भी आसानी से सफर कर सकता है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने ग्वालियर को दी मेमो ट्रेन की सौगात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले को 19 हजार करोड़ रुपए की सौगातें दीं। पीएम ने ग्वालियर-सुमावली मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने ग्वालियर-सुमावली ब्रॉडगेज रेल लाइन का लोकार्पण भी किया। मेमू ट्रेन के चलने से लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी। ट्रेन के लिए ग्वालियर से सुमावली तक 30 किमी तक ट्रैक बनकर तैयार हो चुका है। यह ट्रेन ग्वालियर से चलकर बिरला नगर, रायरू, बानमोर गांव और सुमावली तक जाएगी, उसके बाद इसी रूट से वापस ग्वालियर आएगी।
बता दें, इस ट्रेन में आठ डब्बे हैं और ट्रेन एक दिन में तीन बार अपडाउन करेगी। मेमू ट्रेन ग्वालियर से सुमावली जाने के लिए सुबह 7:00 बजे, सुबह 10:20 और दोपहर 3:20 पर रवाना होगी। वहीं, सुमावली से ग्वालियर आने के लिए ट्रेन 8:50 पर और दोपहर 1:50 पर और शाम के समय 4:50 पर इसका लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
ग्वालियर श्योपुर के बीच चलने वाली नैरोगेज की ट्रेन के ब्रॉडगेज के परिवर्तन के बाद पहली बार ग्वालियर से सुमावली तक 38 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक पर पहली बार मेमू ट्रेन दौड़ाई गई। इस ट्रेन में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठकर सफर का आनंद उठाया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि चंबल के लोगों की कई सालों से मांग थी कि यहां बड़ा ट्रैक होना चाहिए और जनता के इस निवेदन को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार किया और आज इसी ट्रेक पर मेमू ट्रेन दौड़ाई गई है। इस मेमो ट्रेन के जरिए आसपास के गांव की लोग आसानी से सफर कर सकेंगे।