{"_id":"66e94c9dcf56285bf6020915","slug":"gwalior-news-when-the-money-was-not-given-for-liquor-the-miscreants-beat-up-the-petrol-employees-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: पेट्रोल कर्मचारियों से मारपीट, शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बदमाशों ने को लाठी डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: पेट्रोल कर्मचारियों से मारपीट, शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बदमाशों ने को लाठी डंडों से पीटा
Tue, 17 Sep 2024 03:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:02 PM IST
सार
बदमाश पंप पर काम करने वाले तीनों कर्मचारियों से शराब पीने के लिए रंगदारी में पैसे मांगने लगे। कर्मचारियों ने मना कर दिया तो बदमाशों ने तीनों कर्मचारियों के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
शरीर पर चोट के निशान दिखाता पंप कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर में बाहुबली दबंगों और बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। वे दिनदहाड़े दशहत फैलाने से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला डबरा थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप का है। यहां बदमाशों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगें, जब नहीं दिए तो बदमाशों ने तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई की। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
बताया गया कि घटना डबरा से भितरवार जाने वाली सड़क पर स्थित अन्नपूर्णा पैट्रोल पम्प की है। यहां काम करने वाले तीन कर्मचारी कमल चौहान, सोनू वाल्मीकि और दीपू चौहान के पास छह बदमाश पहुंचे और शराब पीने के लिए रंगदारी में पैसे मांगने लगे। कर्मचारियों ने मना कर दिया तो बदमाशों ने पेट्रोल पम्प के तीनों कर्मचारियों के साथ बेरहमी से डंडे और बेल्ट से मारपीट की। बाद में जब वे भाग गए तो तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी तत्काल डबरा की देहात पुलिस को दी गई। पुलिस घायलों को सिविल अस्पताल डबरा लेकर पहुंची। वहीं, कमल सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज किया गया रहा है। इस पूरे मामले में डबरा की देहात पुलिस अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है। वहीं डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि पेट्रोल पंप पर मारपीट हुई है। मामले की तस्दीक की जा रही है। अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
