फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: State President BD Sharma verbally attacked Congress

Gwalior News: विजयपुर उपचुनाव को लेकर बैठक, वीडी शर्मा बोले- मिस्टर बंटाधार और करप्शननाथ को जनता नकार चुकी है

Mon, 04 Nov 2024 08:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 04 Nov 2024 08:10 PM IST
सार

ग्वालियर में सोमवार को भाजपा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक चुनावों और उपचुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

विज्ञापन
Gwalior News: State President BD Sharma verbally attacked Congress
पत्रकार वार्ता करते प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में सोमवार को भाजपा की संगठन बैठक आयोजित हुई, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा मौजूद रहे। इस बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाहा सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस बैठक में आने वाले संगठनात्मक चुनाव को लेकर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह संतोष जी ग्वालियर में पधारे हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिले, तो इस समय संगठन का हमारा पर्व है। संगठन के पर्व पर हमारा सौभाग्य है कि वह ग्वालियर में इसलिए संगठन पर्व के निमित कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा सर्वाधिक लोकप्रियता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की नेतृत्व में पार्टी के संगठन के कार्यकर्ताओं की ताकत विकास और गरीब कल्याण पर मध्य प्रदेश की जनता मोहर लगाएगी है। मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह और मिस्टर करप्शननाथ कमलनाथ दोनों को जनता नकार चुकी है। आज नहीं बार-बार निकाल चुकी है। इस बार दोनों उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम फहरेगा। हम केवल चुनाव लड़ने के लिए नहीं लड़ते हैं। हम 365 दिन जनता की सेवा में कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed