फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Retired soldier was murdered with a sharp weapon, the smell of the dead body revealed

Gwalior: रिटायर्ड फौजी की धारदार हथियार से हत्या, दो दिन से घर में पड़ी थी लाश, बदबू आने पर हुआ खुलासा

Mon, 10 Jul 2023 01:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Jul 2023 01:58 PM IST
सार

ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का शव दो दिन से घर में पड़ा था, जब शव से बदबू आने लगी तो पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
Gwalior News: Retired soldier was murdered with a sharp weapon, the smell of the dead body revealed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी की हत्या से यहां पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से आलमपुर का रहने वाला है और यहां अकेले रहता था। हत्या की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी ग्वालियर आ गए हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में रिटायर्ड फौजी की एक महिला रिश्तेदार पर हत्या का शक है, जो दो दिन उसके साथ उसी घर में रह रही थी।   
विज्ञापन


दरअसल मूल रूप से आलमपुर दबोह में रहने वाला देवेंद्र माहौर रिटायर्ड फौजी है। 2020 में वह फौज से रिटायर्ड हुआ है। इसके बाद पुरानी छावनी इलाके में स्थित बरां गांव में उसने अपना मकान बना लिया था। वह यहां अकेला रह रहा था, जबकि गांव में उसका परिवार रहता था। दो दिन से वह घर से बाहर नहीं निकला था। घर का दरवाजा बंद था। आसपास रहने वाले लोगों को जब दुर्गंध आई तो पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जब पुलिस अधिकारी घर के अंदर जब पहुंचे तो शव खून से लथपथ पड़ा था। उसका गला काटा गया था, हाथ की नसें भी काटी गई है। धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। जब आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई तो बताया गया कि कुछ दिनों पहले एक महिला रिश्तेदार देवेंद्र माहौर के यहां रहने के लिए आई थी। वह देवेंद्र के साथ ही रह रही थी। वह रिश्ते में देवेंद्र की साली लगती है। वह दो दिन से गायब है। इसके चलते प्रथम दृष्टया उसी महिला को संदिग्ध माना जा रहा है। महिला की तलाश के बाद ही मामले से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed