{"_id":"62be9611d12fff22db5a9afe","slug":"gwalior-news-gudda-gurjar-a-dacoit-in-chambal-created-pressure-for-the-girl-s-marriage-thrashed-her-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: चंबल में डकैत गुड्डा गुर्जर ने लड़की की शादी के लिए बनाया दबाव, पिता के साथ की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: चंबल में डकैत गुड्डा गुर्जर ने लड़की की शादी के लिए बनाया दबाव, पिता के साथ की पिटाई
Fri, 01 Jul 2022 12:07 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:07 PM IST
सार
चंबल के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर ने एक लड़की के पिता जमकर पीटा। उस पर दबाव बना रहा है कि जहां वह चाहेगा, लड़की की शादी कराई जाए।
विज्ञापन
डकैत गुड्डा गुर्जर अपने साथी के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चम्बल के 60 हजार रुपये के इनामी कुख्यात डकैत गुड्डा गुर्जर ने एक परिवार पर शादी के लिए दवाब बनाया है। इस बार मुरैना में नहीं, बल्कि ग्वालियर के तिघरा डेम के ऊपर बने गांव पवा मढ़ैया में एक गुर्जर परिवार को निशाना बनाया है। युवती के परिजनों ने जब गुड्डा गुर्जर की बताई जगह पर शादी करने से इनकार किया तो डकैत और उसके साथियों ने युवती के पिता और चाचाओं को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। पीड़ित परिवार ने डकैत से बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
डकैत गुड्डा गुर्जर चंबल पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। मुरैना और ग्वालियर के बीच अपना ठिकाना बार-बार बदल रहा है। बुधवार रात को तिघरा डेम के ऊपर बने गांव पवा मढ़ैया में जा पहुंचा। वहां वह एक गुर्जर बुजुर्ग के घर पहुंचा। उनकी बेटी की शादी ग्वालियर में ही तय हुई थी। डकैत गुड्डा ने वहां जाकर उनसे कहा कि सगाई तोड़ दें। जहां वह चाहता है, वहां बेटी की शादी करें। युवती के पिता ने इनकार किया तो डकैत ने युवती के पिता और चाचाओं को डंडों से पीटा। उसके बाद उसने परिवार को धमकी दी कि अगर लड़की की शादी उसकी बताई जगह पर नहीं की तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। उसके बाद मौके से फरार हो गया।
सात-आठ लोगों के साथ आया था गुड्डा
परिवार का कहना है कि डकैत गुड्डा गुर्जर अपने सात-आठ साथियों के साथ गांव में आया था। सभी साथियों के पास बंदूकें थी। उसके बाद वह सीधे घर पर पहुंचा और उसने बुलाकर बेटी की शादी कहीं दूसरी ओर करने के लिए कहा। जब मना किया तो सभी साथियों ने युवती के पिता और चाचाओं की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
ग्वालियर चंबल ही है गुड्डा का ठिकाना
डकैत गुड्डा गुर्जर का ठिकाना ग्वालियर चंबल ही बना हुआ है। वह पुलिस से बचने के लिए आंख-मिचोली खेल रहा है। वह लगातार अपने ठिकानों को बदल रहा है। ग्वालियर एसपी अमित सांघी का कहना है इस मामले में जानकारी मिली है और संबंधित थाना प्रभारी से पूछताछ की जा रही है। अगर डकैत गुर्जर ग्वालियर इलाके में है, तो वह बचकर नहीं जा सकेगा। पुलिस की टीमें लगातार सर्चिंग कर रही हैं। जल्द ही उसे पकड़ लेंगे।