फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Dead body of an elderly man retired from Home Guard found in a box.

Gwalior News: रिटायर्ड बुजुर्ग का बक्से में मिला शव, पड़ोसी की छत पर छिपी मिली नातिन, प्रेम प्रसंग की आशंका

Fri, 29 Mar 2024 02:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 29 Mar 2024 02:29 PM IST
सार

सूचना पर परिजन और पुलिस जब मौके पर पहुंची तो नातिन घर से लापता मिली और बुजुर्ग का शव घर के एक बक्से में मिला। जांच पड़ताल की गई तो नातिन पड़ोसी की छत पर मिली।

विज्ञापन
Gwalior News: Dead body of an elderly man retired from Home Guard found in a box.
बक्से मिला शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के माधवगंज थाना क्षेत्र में होमगार्ड से रिटायर्ड एक 64 वर्षीय बुजुर्ग का शव घर के अंदर बक्से में बंद मिला है। बुजुर्ग 8 दिन पहले ही अपनी नातिन के साथ गांव से यहां आया था और नातिन ने ही रात को अपने परिजनों को सूचना दी कि बाबा के साथ घर में आए कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर परिजन और पुलिस जब मौके पर पहुंची तो नातिन घर से लापता मिली और बुजुर्ग का शव घर के एक बक्से में मिला। बाद में जब जांच पड़ताल की गई तो नातिन पड़ोसी की छत पर मिली। इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। बुजुर्ग की हत्या किसने और क्यों की अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


घटना माधवगंज थाना क्षेत्र के गुडा स्थित कृष्णा कॉलोनी की है यहां होमगार्ड से रिटायर्ड सैनिक रामस्वरूप राठौर 8 दिन पहले अपनी 16 वर्षीय नातिन के साथ यहां आए थे लेकिन उनका सब घर के बक्से में ही बंद मिला।मृतक के बेटे गणेश राठौड़ का कहना है कि बुजुर्ग की नातिन द्वारा उनका फोन पर सूचना दी गई थी कि घर में कुछ लोग आए हैं और बाबा के साथ मारपीट कर रहे हैं घटना की जानकारी मिलने पर जब वे यहां आए तो फोन करने वाली बच्ची घर से गायब मिली और उनके पिता रामस्वरूप का सब घर के अंदर रखे बक्से में मिला है रामस्वरूप की किसने और कैसे हत्या की है अभी तो यह पता नहीं चल रहा है लेकिन तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई मृतक के बेटे का कहना है कि बुजुर्ग की नातिन की एक युवक से बातचीत होती थी लेकिन वह बंद कर दी गई थी और वह आराम से अपने बाबा के साथ यहां रह रही थी। 
विज्ञापन


वही पुलिस का कहना है कि 64 वर्षीय बुजुर्ग का सब घर में होने की सूचना उन्हें मिली थी जिसके बाद पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो मृतक के सबको घर के अंदर बक्से से बरामद किया गया है मृतक की नातिन द्वारा अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी गई थी लेकिन जब पुलिस पहुंची तो वह घर में गायब मिली और सुबह पड़ोसी की छत से उसे बरामद किया गया है फिलहाल उससे पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed