Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: BJP protests against the remarks of Congress President Mallikarjun Kharge

Gwalior News: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की टिप्पणी पर भाजपा का विरोध, फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन कर फूंका पुतला

Tue, 28 Jan 2025 06:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 28 Jan 2025 06:58 PM IST
सार

ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कुंभ को लेकर विवादित टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया। फूलबाग चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरगे का पुतला दहन कर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Gwalior News: BJP protests against the remarks of Congress President Mallikarjun Kharge
फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के द्वारा कुंभ को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर खरगे का पुतला दहन किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नवागत जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में यह प्रदर्शन हुआ। इस दौरान भाजपा नेताओं ने खरगे के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया की मौजूदगी में पुतला दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया है। कुंभ को लेकर खड़गे ने जो बयान दिया है उस पर उनको माफी मांगनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed