{"_id":"6597f7d2a2bec0149d02e55d","slug":"gwalior-news-bjp-mla-pritam-lodhi-got-his-own-son-jailed-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: विधायक पापा ने ही निकाली बिगड़ैल बेटे की हेकड़ी, खुद हवालात में कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: विधायक पापा ने ही निकाली बिगड़ैल बेटे की हेकड़ी, खुद हवालात में कराया बंद
Fri, 05 Jan 2024 06:06 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 05 Jan 2024 06:06 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने एक मिसाल पेश की है। दरअसल, अपने बेटे की हरकतों से परेशान होकर उन्होंने खुद उसे थाने में बंद करा दिया। उनका कहना है, अपराधी सिर्फ एक अपराधी होता है, उसका कोई रिश्ता नहीं होता।
विज्ञापन
दिनेश लोधी और प्रीतम लोधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनीति जीवन में करियर को आगे ले जा रहे पिछोर विधायक प्रीतम लोधी की राह की बांधा बन रहे उनका बेटा दिनेश लोधी को उन्होंने खुद पुलिस के हवाले कर दिया है। उनका कहना है कि इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। आखिर क्यों विधायक ने अपने ही बेटे को जेल में बंद करवाया, आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हाल ही में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने अपने विरोधी कुन्ना को जान से मारने करने का प्रयास किया। साथ ही घर के बाहर खड़ी स्कूटर को भी अपनी चार पहिया वाहन से कुचल दिया। इस दौरान बच्चों को भी चोट आई थी। यह पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुआ था, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विधायक बेटे और उसकी चार पहिया वाहन को भी जब्त किया था।
विज्ञापन
इसके अलावा भी दिनेश पर धमकाने जैसे कई और भी मामले चल रहे हैं। इन्हीं सबसे तंग आकर विधायक ने अपने बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया और उसे पर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन
विधायक बोले, अपराधी की कोई जाति धर्म नहीं
अपने बेटे को पुलिस के पास लेकर पहुंचे पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि अपराध रोकने के लिए मेरे बेटे पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। अपराधी का कोई रिश्ता भी नहीं होता, अपराधी अपराधी होता है। मेरे लड़के ने अपराध किया है, इसलिए मैं उसे स्वयं पुलिस के हवाले कर रहा हूं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं अपराध के विरोध में हूं और हमेशा रहूंगा। पुलिस को पता है कि मैंने अपराधी का साथ दिया है। यह फरियादी का बताया जा रहा है कि विधायक का बेटा नशे का भी शिकार है।
सोशल मीडिया पर भी कर चुके हैं विरोध
गौरतलब है कि अपराधी प्रवृत्ति अपनाने वाले दिनेश लोधी का विरोध उसके पिता विधायक प्रीतम लोधी कई बार कर चुके हैं। इतना ही नहीं कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर भी उन्होंने अपने बेटे से दूरी बनाने की पोस्ट डाली थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि दिनेश से मेरा कोई लेना-देना नहीं है और इससे किसी भी प्रकार का लेन-देन न करें। यदि मेरे नाम पर कोई लेन-देन करता है, उसका स्वयं जिम्मेदार होगा।
