फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News BHMS student attempted suicide after her brother snatched her mobile

Gwalior: BHMS छात्रा से मोबाइल छीन लिया मुंहबोला भाई, नाराज स्टूडेंट्स ने छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया

Tue, 25 Jul 2023 08:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Jul 2023 08:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में नर्सिंग की एक छात्रा ने छत से छलांग लगा दी। दरअसल, छात्रा से उसका मुंहबोला भाई मोबाइल छीन लिया था। ऐसे में नाराज होकर छात्रा ने छत से छलांग लगा दी, छात्रा उत्तराखंड की रहने वाली है।

विज्ञापन
Gwalior News BHMS student attempted suicide after her brother snatched her mobile
छात्रा को इलाज के लिए ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में BHMS नर्सिंग की एक छात्रा ने मकान के छत से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बलवंत नगर की है। घायल छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि छात्रा उत्तराखंड की रहने वाली है और ग्वालियर में रहकर नर्सिंग की तैयारी कर रही है। छात्रा का आरोप है कि उसका मुंह बोला भाई मोबाइल छुड़ाकर ले गया था और उसे वापस नहीं दे रहा था, जिससे उसने गुस्से में आकर यह कदम उठाया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल, उत्तराखंड की रहने वाली भावना राजपूत ग्वालियर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बलवंत नगर में किराए का कमरा लेकर BHMS नर्सिंग की तैयारी कर रही है। मंगलवार शाम जब उसके पड़ोस में रहने वाले रामू उर्फ पंकज त्यागी ने मोबाइल छीना लिया था, जिसे वापस लेने के लिए उसके पीछे भागी थी। लेकिन उसे वापस नहीं दिया, जिसके बाद वह नाराज हो गई और छत पर पहुंच कर छलांग लगा दी। उसके छलांग लगाने के बाद आसपास के लोगों ने उसकी आवाज सुनी तो बाहर आकर देखा तो युवती लहूलुहान हालत में घायल पड़ी थी, जिसे देख तत्काल लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को जिला अस्पताल मुरार में भर्ती कराया। जहां पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने आत्महत्या करने के कारणो के बारे में बताकर मुंह बोले भाई के खिलाफ शिकायत की है। वहीं, पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed