फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Argument over parking, youth killed in the midnight

Gwalior News: वाहन खड़ा करने की बात को लेकर हुआ विवाद, आधी रात को युवक की हत्या

Sun, 03 Sep 2023 04:01 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 03 Sep 2023 04:01 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में छोटी-सी बात को लेकर एक युवक की चाकुओं से गोद-गोदकर हत्या कर दी गई। उसके दो दोस्त भी विवाद में घायल हुए हैं।  
 

विज्ञापन
Gwalior News: Argument over parking, youth killed in the midnight
ग्वालियर का थाना झांसी रोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर शहर के सबसे व्यस्त इलाके कटोराताल पर देर रात हुए विवाद में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। घटना में अपने दोस्त को बचाने गए दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना देर रात लगभग दो बजे की है। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों की शिनाख्त भी कर ली है।

विज्ञापन


घटना झांसी रोड थाना इलाके में स्थित कटोराताल पर हुई। मृतक आभास (शिवांश) शर्मा अपने दोस्त विवेक दीक्षित के साथ भंडारे में खाना खाकर लौट रहा था। कटोरा ताल पर स्थित चौपाटी में कॉफी पीने के रुके थे। वहां वाहन खड़ा करने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने युवकों को बुला लिया। चाकू और सरिये आदि हथियारों से लैस युवकों ने आभास और विवेक को घेर लिया। उन पर चाकू, सरिये एवं लाठियों से हमला किया। 
विज्ञापन


विवेक दीक्षित ने जैसे-तैसे पास के अचलेश्वर मंदिर पर आयोजित भंडारे में मौजूद शिवांश के बडे़ भाई आयुष शर्मा को फोन लगाया और मदद मांगी। आयुष अपने दोस्त वत्सल गर्ग के साथ मौके पर पहुंचा तो हमलावरों ने उन पर भी चाकू सरिए और लाठियों से हमला कर दिया। आयुष शर्मा और उसका दोस्त वत्सल घायल हुए। इस बीच बदमाश भाग निकले। आभास को लेकर जब लोग अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच, हमलावर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आयुष और वत्सल दोनों ही वकील हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed