फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Mother threw three-year-old son down from two-storey house, told truth to husband after death

Gwalior: बुरे सपनों ने किया मासूम की मौत का खुलासा, पति ने पत्नी पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप, जानिए मामला

Fri, 30 Jun 2023 02:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 02:28 PM IST
सार

ग्वालियर में एक कलयुगी मां ने अपने ही मासूम बेटे की दो मंजिला मकान की छत से फेंककर हत्या कर दी। हत्या के बाद जब बुरे सपने आने लगे तो महिला ने पति को सच्चाई बताई। 

विज्ञापन
Gwalior: Mother threw three-year-old son down from two-storey house, told truth to husband after death
मां ने किया बेटे का खून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने साढ़े तीन साल के बच्चे को दो मंजिल से फेंक दिया। अपराध का खुलासा महिला के पति ने किया है, जो खुद पुलिस का जवान है। पुलिसकर्मी पति की शिकायत पर आरोपी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी मां की गिरफ्तार नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाटीपुर थाना क्षेत्र की तारा माई कॉलोनी में रहने वाले पुलिस के जवान ध्यान सिंह राठौर सी एस पी कार्यालय में पदस्थ हैं। 28 अप्रैल की रात ध्यान सिंह के साढ़े तीन साल के बेटे जतिन की छत से गिरने से मौत हो गई थी।उ स वक्त आशंका व्यक्त की गई कि छत से पैर फिसलने के कारण बच्चा नीचे गिरा है। कुछ समय बीत जाने के बाद ध्यान सिंह की पत्नी रात में सोते हुए घबरा जाती थी और एक अजीब सा डर उसे सता रहा था। हाल ही में उसने अपने पुलिसकर्मी पति को बताया कि उसने ही अपने बच्चे को छत से धक्का देकर मारा है। पुलिस के जवान ध्यान सिंह ने पत्नी की पूरी बातचीत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड की और थाना थाटीपुर पहुंचा और पूरा घटनाक्रम बताया।
विज्ञापन


दरअसल ध्यान सिंह के मकान में एक दुकान भी है, जिसे उसकी पत्नी बंद कराना चाहती थी। दुकान बंद कराने के लिए उसने अपने बच्चे को छत से धक्का दे दिया था। थाना थाटीपुर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ठोस सबूत जुटाने के लिए पुलिस शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। पुलिस को बच्चे की बॉडी मिली है, न ही पोस्टमार्टम हुआ है, ऐसे में सबूत इकट्ठे करना पुलिस के लिए चुनौती है। सबूत के तौर पर सिर्फ आरोपी महिला का मोबाइल में रिकॉर्ड किया हुआ बयान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed