फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Love Affair Infidelity with girlfriend proved costly such scandal broke out before marriage

Love Affair: प्रेमिका से बेवफाई पड़ी महंगी, शादी से पहले हुआ कांड, फेरे छोड़ फरार हुआ दूल्हा

Sat, 27 Apr 2024 10:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 27 Apr 2024 10:35 PM IST
सार

पुलिस के पहुंचते ही दूल्हा कुशल सूत्रकर फरार हो गया। पुलिस ने घर वालों को बताया कि कुशल के खिलाफ उसकी प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Gwalior Love Affair Infidelity with girlfriend proved costly such scandal broke out before marriage
किरण अहिरवार, DSP - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में एक युवक को अपनी प्रेमिका को धोखा देना महंगा पड़ गया। प्रेमी दूसरी लड़की से शादी रचाने जा रहा था। लेकिन शादी के चंद घंटे पहले प्रेमिका ने थाने में जाकर FIR दर्ज कराई। FIR की जानकारी लगते ही युवक दूल्हा बनने से पहले फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस घटनाक्रम के चलते आज होने वाली शादी खटाई में पड़ गई।

विज्ञापन


ग्वालियर के सुभाष नगर इलाके में रहने वाले कुशल सूत्रकर की शादी की तैयारी चल रही थी। आज कुशल की धूमधाम से शादी होने जा रही थी। इससे पहले ही बीती रात पुलिस कुशल के घर आ धमकी, उस वक्त घर में मंडप के नीचे कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस के पहुंचते ही दूल्हा कुशल सूत्रकर फरार हो गया। पुलिस ने घर वालों को बताया कि कुशल के खिलाफ उसकी प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस टीम कुशल की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल, ग्वालियर के पिंटू पार्क इलाके में रहने वाली युवती की हजीरा के सुभाष नगर में रहने वाले कुशल सूत्रकर से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। फेसबुक से हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। एक दिन कुशल ने मौका पाकर अपनी प्रेमिका के साथ उसके घर में ही दुष्कर्म किया। जब प्रेमिका ने विरोध किया तो उसने उसे शादी का भरोसा दिलाया। चार साल से दोनों एक दूसरे के साथ लिव-इन में थे। कुछ महीने पहले कुशल ने गर्लफ्रेंड से दूरी बना ली और बातचीत करना भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अप्रैल को कुशल ने अपनी प्रेमिका से पूरी तरह नाता तोड़ लिया। प्रेमिका ने जब उसे समझाने की कोशिश की तो कुशल उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। इसके बाद कुशल ने अपनी प्रेमिका से नाता तोड़ लिया तो वह परेशान हो गई। दो दिन पहले प्रेमिका को पता चला कि 26 अप्रैल को उसके बॉयफ्रेंड की शादी दूसरी लड़की से होने जा रही है। आखिर में प्रेमिका ने महिला थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर कुशल सूत्रकर के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed