{"_id":"68cbed7d82236b5512047386","slug":"gwalior-honour-killing-father-pours-chilli-powder-into-daughters-eyes-then-stabs-her-to-death-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3419031-2025-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जल्लाद पिता: पहले बेटी की आंखों में मिर्च झोंकी, फिर चाकू गोदकर मौत के घाट उतारा; बस इतनी सी बात पर आया गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्लाद पिता: पहले बेटी की आंखों में मिर्च झोंकी, फिर चाकू गोदकर मौत के घाट उतारा; बस इतनी सी बात पर आया गुस्सा
Thu, 18 Sep 2025 08:17 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 08:17 PM IST
सार
ग्वालियर के जनकगंज क्षेत्र में पिता बादाम सिंह कुशवाहा ने पारिवारिक विवाद में 24 वर्षीय बेटी रानी की चाकू से हत्या कर दी। वारदात से पहले उसने आंखों में मिर्ची झोंकी। आरोपी शराब के लिए पैसे लेता था और विरोध पर मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
रानी कुशवाह, जिसे उसके पिता ने ही दी मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर जिले के जनकगंज थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी 24 वर्षीय बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इससे पहले उसने बेटी की आंखों में मिर्ची झोंकी, ताकि वह वारदात को अंजाम दे सके। घटना गुरुवार को बेलदार का पुरा इलाके की है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही जनकगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता बादाम सिंह कुशवाहा को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पिता अक्सर शराब के नशे में बेटी की पिटाई करता था। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को ही हत्या की वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पत्नी और बेटी पर बका से जानलेवा हमला, पहले मां को मारा; बेटी बचाने आई तो उस पर भी किया हमला
विज्ञापन
हत्या की सूचना के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बादाम सिंह की बेटी रानी कुशवाहा सिलाई-कढ़ाई का काम करती थी। मृतका की मां भगवती बाई ने बताया कि पति बादाम सिंह एक पैर से दिव्यांग है। पहले वह ऑटो रिक्शा चलाता था। लॉकडाउन के समय एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद से वह घर पर ही रहता था।
घर में किराने की दुकान है, जिसे छोटी बेटी चलाती है। इस दुकान में बादाम सिंह जबरन बैठ जाता था और गल्ले से रुपए निकालकर उनसे शराब पी जाता था। विरोध करने पर वह घर में गाली गलौज करता था। जब बेटी रानी इसका विरोध करती थी तो वह उससे मारपीट करता था। गुरुवार को भी आरोपी पिता बादाम सिंह गल्ले से पैसे निकल रहा था, जिसका रानी ने विरोध किया तो गुस्से में उसने रानी की चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। जनकगंज थाना प्रभारी अतुल सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपी पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, आगे की कार्रवाई भी कर रहे हैं।