फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Heart-wrenching cruelty to a married woman, brutally assaulting a woman, then stabbing her with tongs

Gwalior: विवाहिता के साथ रूह कंपा देने वाली हैवानियत, महिला से जमकर मारपीट, फिर उसे चिमटों से दागा

Wed, 14 Aug 2024 09:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 14 Aug 2024 09:09 PM IST
सार

ग्वालियर में महिला को दहेज लाने की बात पर प्रताड़ित किया जा रहा था। सास ने गर्म चिमटों से तक दाग दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Gwalior: Heart-wrenching cruelty to a married woman, brutally assaulting a woman, then stabbing her with tongs
ग्वालियर में महिला को गर्म चिमटों से दागा गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में एक विवाहिता के साथ रूह काप देने वाली हैवानियत सामने आई है। विवाहित महिला को जबरन घर में बंद कर उसके साथ न सिर्फ जमकर मारपीट की गई बल्कि उसे चिमटों से भी दागा गया। घायल महिला अपने भाई के साथ आज एसपी ऑफिस पहुंची और पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। एसपी ऑफिस में मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले में संबंधित थाना पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन


दरअसल ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली रेनू यादव का पांच वर्ष पूर्व अरविंद यादव से विवाह हुआ था। इसके बाद लगातार ससुरालयों द्वारा दहेज की डिमांड की जा रही थी कि बीते रोज महिला के भाई को सूचना मिली कि उसकी बहन के साथ मारपीट हुई है और जब भाई ससुराल पहुंचा तो महिला घायल अवस्था में मिली। उसके शरीर पर चिमटों से दागे जाने के निशान भी मिले।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर पता लगा कि मायके से रुपए लाने का दवाब बनाते हुए ससुरालयों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। जब महिला ने घर से निकलने का प्रयास किया तो ससुर ने दरवाजे बंद कर कैद कर लिया और सास द्वारा गर्म चिमटों से उसे दागा गया। पीड़ित महिला अपने भाई के साथ जैसे तैसे ससुराल से निकलकर बहोड़ापुर थाने पहुंची, लेकिन वहां सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता ने अपने भाई के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। एसपी ऑफिस में मौजूद महिला पुलिस अधिकारी किरण अहिरवार का कहना है कि महिला की शिकायत पर ससुरालयों के खिलाफ मारपीट और दहेज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed