{"_id":"66b62108f8fd66710103fb3d","slug":"gwalior-former-cm-digvijay-singh-gave-strange-advice-to-the-workers-said-avoid-snakes-in-the-sleeves-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: नागपंचमी पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को दी अजीब सलाह, बोले-आस्तीन के सांपों से बचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: नागपंचमी पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को दी अजीब सलाह, बोले-आस्तीन के सांपों से बचना
Fri, 09 Aug 2024 07:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 09 Aug 2024 07:30 PM IST
सार
अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में छा जाने वाले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने फिर एक बयान दिया है। नागपंचमी से जोड़ते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को ऐसी सलाह दे डाली है, जो अब चर्चा में है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आस्तीन के सांपों से सचेत रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा- आज आदिवासी दिवस और नागपंचमी है। नागपंचमी पर नाग की पूजा करें, लेकिन आस्तीन के सांपों से सचेत रहें।
ग्वालियर आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को शुक्रवार को उनको भिंड के लहार में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की कोठी को तोड़ने के विरोध में किए जा रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होना था। पहले वे भोपाल से ग्वालियर आए, यहां उन्होंने लहार रवाना होने से पूर्व सिटी सेंटर होटल सेंट्रल पार्क में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह के बयान पर जब पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव यादव से बात की तो उन्होंने भी बयान का समर्थन किया है। अरुण यादव ने कहा है जो राजा साहब ने बात कही है, वो सच है। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि अपने सार्वजनिक बयान पर दिग्विजय सिंह बिना कुछ बोले चल दिए।
विज्ञापन
भिंड के लहार में मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोई भी भाजपा का कार्यकर्ता सामने निकलकर आए कि मेरे ऊपर अत्याचार किया हो तो मैं माफी मांगूंगा। लहार में आज कांग्रेस की विशाल जंगी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंच से कहा कि मैं किसी के ऊपर कभी अत्याचार नहीं किया। अगर कोई है तो सामने लाओ मैं माफी मांगने के लिए तैयार हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं सचेत करना चाहता हूं, जिसको भी शासन के खजाने से पैसा जाता है और वह संविधान के अनुसार नियम का पालन नहीं करता। प्रशासन का कोई भी व्यक्ति हो मैं उसके खिलाफ नीचे से लेकर ऊपर तक की लड़ाई लडूंगा और यह लड़ाई आज भिंड से शुरू होती है। आज हम भिंड कलेक्टर ऑफिस पहुंचेंगे और वहां पर घेराव करेंगे।