फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Crime Retired soldier cheated of Rs 10 lakh APK file sent on mobile phone hacked as soon as downloaded

Gwalior Crime: रिटायर्ड फौजी के साथ 10 लाख की ठगी, मोबाइल पर भेजी APK फाइल, डाउनलोड करते ही फोन हैक

Wed, 04 Dec 2024 03:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 04 Dec 2024 03:55 PM IST
सार

रिटायर्ड फौजी के साथ 10 लाख रुपये की ठगी हुई है। ठग ने पहले मोबाइल पर APK भेजा। जैसे ही फौजी ने उस फाइल को डाउनलोड किया, तुरंत उसकी मोबाइल हैक हो गई।

विज्ञापन
Gwalior Crime Retired soldier cheated of Rs 10 lakh APK file sent on mobile phone hacked as soon as downloaded
कृष्णलाल चंदनानी, ASP ग्वालियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले में रिटायर्ड फौजी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने रिटायर्ड फौजी के खाते से 10 लाख रुपये चोरी कर लिए। फौजी ने बैंक मैनेजर की मिलीभगत से साइबर ठगी होने का आरोप लगाया है। जब पैसे खाते से कटने की बात बताने पर बैंक मैनेजर ने उस खाते को फ्रीज नहीं किया और पूरी रकम चोरी करा दी। यही नहीं पीड़ित के मोबाइल से सारे सबूत भी मिटा दिए। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल, ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम में रहने वाले रिटायर्ड फौजी शत्रुघ्न सिंह तोमर ने बताया कि एक्सिस बैंक की पिंटो पार्क ब्रांच महाराजपुरा में 18 साल से उनका खाता है। दो महीने पहले फौज से रिटायर हुए तो फंड का पूरी रकम इसी खाते में जमा हुई। इस रकम को निवेश करने के लिए बैक मैनेजर अरविंद मिश्रा उनके घर के चक्कर काट रहे थे। उनके मोबाइल पर कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा एक्सिस बैंक से बोल रहा है। अरविंद ने उनका नंबर दिया है, उसने पेन और आधार कार्ड की जानकारी लेकर बताया, व्हाट्सएप पर फाइल भेजी है उसे डाउनलोड कर लो। उसके बाद फोन हैक हो गया और फिर धीरे-धीरे कर पैसे कटने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत बैंक मैनेजर अरविंद मिश्रा को कॉल कर घटना बताई तो उन्होंने फोन बंद करने को कहा। थोड़ी देर बाद घर आकर फोन से फ्रॉडस्टर के मैसेज डिलीट कर दिए। फोन से सिम निकाल कर कहा, फोन को दो दिनों तक चालू मत करना। दो दिन बाद फोन चालू किया तो पता चला कि खाते से नौ लाख 54 हजार रुपये चोरी हो चुका है। तब बैंक जाकर शिकायत की बताया कि खाते में अभी पैसा बाकी है। फिर भी बैंक ने खाता फ्रीज नहीं किया। स्टेट साइबर सेल जाकर ठगी की शिकायत की, तब तक खाते से एक लाख 20 हजार रुपये और चोरी हो चुका था। इससे जाहिर है कि बैंक मैनेजर ने प्लानिंग से साइबर ठगों के साथ मिलकर खाते से पैसा चोरी करवाया है। वहीं, साइबर क्राइम पुलिस ने उसकी शिकायत पर बैंक मैंनेजर सहित अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed