फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Crime News Husband Killed Wife at Home and Burned Her Body 50 km Away Details MP News in Hindi

MP News: ग्वालियर में पत्नी की हत्या, मुरैना में जलाई लाश और चंबल में बहाई अस्थियां, दीनू ने ऐसे खेला खूनी खेल

Fri, 03 Jan 2025 01:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 03 Jan 2025 01:14 PM IST
सार

Gwalior Crime: ग्वालियर में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को 50 किमी दूर मुरैना में लेकर जाकर जलाया, उसके बाद राजस्थान के चंबल नदी में अस्थियां फेंक दी। क्या है पूरा मामला, आइये जानते है…

विज्ञापन
Gwalior Crime News Husband Killed Wife at Home and Burned Her Body 50 km Away Details MP News in Hindi
मृतका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर शहर का थाटीपुर इलाका…यहां रिश्तों का कत्ल करने वाले एक शख्स ने घर में ही पत्नी की हत्या करने के बाद ग्वालियर से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर जाकर उसके शव को जला दिया। इतने से ही उसका मन नहीं भरा तो फिर उसकी अस्थियों को राजस्थान में ले जाकर चंबल नदी में फेंक दिया, ताकि किसी के हाथ कोई सबूत ना लगे।

विज्ञापन

आरोपी शातिर पति ने इतना ही नहीं उसकी लाश को ठिकाने लगाने के बाद खुद ही ग्वालियर के थाटीपुर थाना पहुंच गया और अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी ताकि उसके रिश्तेदारों और पत्नी के मायके वालों को उसके ऊपर किसी भी तरह का कोई शक ना हो।

विज्ञापन


हालांकि हत्या का यह पाप ज्यादा देर तक छुप ना सका। हत्यारे के रिश्तेदारों को उसके ऊपर कुछ शक हुआ। पुलिस को पता चल गया और हत्या का भेद खुल गया। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पुलिस की पकड़ में है। पुलिस के द्वारा उस हत्यारे से हत्या के राज को उगलवाने के लिए फिर से चंबल नदी के उस स्पॉट पर पहुंची, जहां पर उसके द्वारा उसकी अस्थियों को फेंका गया था। पुलिस की एक टीम लगातार उस जगह की सर्चिंग कर अस्थियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला
दरअसल, ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यू सुरेश नगर स्थित सरकारी मल्टी में रहने वाला दीनू टैगोर एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उसकी शादी आज से कुछ समय पहले पुरानी छावनी निवासी चंचल जाटव से हुई थी। क्योंकि दीनू आदतन शराबी था तो आए दिन घर में झगड़ा होना एक आम बात थी।


लेकिन 31 दिसंबर की वह काली रात दीनू ने शराब पीने के बाद फिर से झगड़ा किया और झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने अपनी पत्नी चंचल की हत्या कर दी। इसके बाद अपने इस पाप को छुपाने के लिए उसकी खुराफाती दिमाग में एक प्लान आया और उसने एक षड्यंत्र रच डाला। उसके द्वारा कॉल करके बाकायदा एक एंबुलेंस को बुलाया गया। फिर उसने अपनी पत्नी की बीमारी का बहाना बनाते हुए रोते हुए उसी एंबुलेंस में अस्पताल को कहकर निकल गया, जबकि वह अपनी पत्नी की हत्या पहले ही कर चुका था।

अपनी पत्नी की बॉडी को एंबुलेंस में रखने के बाद वह सीधी अपने पैतृक गांव मुरैना की कैमराकला पहुंचा। यहां भी उसने अपने किसी भी रिश्तेदार को बताएं बगैर ही पत्नी की लाश को जला डाला, फिर उसकी अस्थियों और उसकी राख़ को चंबल में फेंक कर ग्वालियर वापस लौट आया और थाटीपुर थाना पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। 

कड़ाई से पूछताछ में उगला राज
चंचल की मौत की खबर जब उसके मायके वालों को लगी तो सभी घबराते हुए ग्वालियर आए। जब उसके परिवार वालों के द्वारा दामाद दीनू से घटना के बारे में जानकारी चाही तब उसने अटपटे से जवाब दिए। इस बात पर उनको कुछ शक हुआ। तब लड़की के परीजनों के द्वारा थाने में इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के द्वारा आरोपी को जब पड़कर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने सारे राज उगल दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed