{"_id":"64ca3f7be5be095faa08bfbe","slug":"gwalior-crime-news-criminals-beat-up-two-policemen-in-the-area-of-the-state-home-minister-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: गृहमंत्री के क्षेत्र में अपराधी बेखौफ, दो पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: गृहमंत्री के क्षेत्र में अपराधी बेखौफ, दो पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट
Wed, 02 Aug 2023 05:10 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Wed, 02 Aug 2023 05:10 PM IST
सार
ग्वालियर में अपराधियों के हौसले बुलंद है। डबरा तहसील में गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों के साथ बदमाशों ने जमकर मारपीट कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अपराधियों की हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह अब आम लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही मामला जिले के डबरा तहसील से सामने आया है, जहां गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों के साथ अपराधियों ने जमकर मारपीट कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला डबरा सिटी थाने का है। जहां थाने में पदस्थ आरक्षक 27 साल के किशन सिंह यादव और एक अन्य साथी रात में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान बाहर घूम रहे दबंगों से पूछताछ करना भारी पड़ गया। बताया जा रहा है, कि जब रात के 12:30 बजे थे, उस समय बदमाश बाहर घूम रहे थे। पूछताछ करने पर पांचों लोगों ने विरोध किया और दोनों पुलिस आरक्षकों के साथ एक राय होकर उन सभी ने जमकर मारपीट कर दी। घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र के बुजुर्ग रोड स्थित शुक्ला डेरी के पास की है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ बदमाश दोनों पुलिस के जवानों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
आरक्षक किशन यादव की शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा एवं आरक्षक के साथ मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। इस घटना को लेकर एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि गश्त के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस के जवानों के साथ अभद्रता की गई है, इसके साथ ही उनकी मारपीट भी की। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
