फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Crime: In Gwalior, miscreants cut the ATM and looted the cash, the incident was captured on CCTV

Gwalior Crime: ग्वालियर में बदमाशों ने एटीएम को काटा और कैश लूट ले गए, घटना सीसीटीवी में कैद

Fri, 27 Dec 2024 03:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 27 Dec 2024 03:36 PM IST
सार

ग्वालियर के आनंद नगर में बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटकर नकदी लूटी। वारदात रात 3:15 बजे हुई, जिसमें 4-5 बदमाश सफेद कार में आए। सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मेवाती गैंग का अंदेशा है। पुलिस जांच जारी, लूटी गई रकम का खुलासा नहीं हुआ।

विज्ञापन
Gwalior Crime: In Gwalior, miscreants cut the ATM and looted the cash, the incident was captured on CCTV
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में बदमाश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को काटकर कैश लूट ले गए। वारदात को गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब सवा 3 बजे बहोड़ापुर के आनंद नगर इलाके में अंजाम दिया गया। फिलहाल लूटी गई रकम की जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह का कहना है कि अनिल सिकरवार के मकान में लगे एटीएम को बदमाशों ने गैस कटर से काटा। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दिखा है कि रात करीब सवा 3 बजे सफेद रंग की कार में 4-5 बदमाश एटीएम पर पहुंचे और महज 17 मिनट में कैश लेकर भाग निकले। वारदात का तरीका हरियाणा के मेवाती गैंग जैसा है। हालांकि इसी महीने डबरा में हुई 9 लाख की एटीएम लूट में सहारनपुर के वाहिद गैंग का नाम सामने आया था।
विज्ञापन


बदमाशों ने सबसे पहले एटीएम के फ्रंट कैमरे पर स्प्रे कर उसे ब्लैक कर दिया। इसके बाद हैंड गैस कटर मशीन से एटीएम के चेसिस को काटकर कैश निकाला।एटीएम के पास संदिग्ध गतिविधियां देखकर एक स्थानीय नागरिक ने डायल 100 पर सूचना दी थी। इस पर डायल 100 और अन्य थानों का बल मौके पर पहुंचा, लेकिन बदमाश वहां से भाग चुके थे। पुलिस की जांच में पता चला है कि गुरुवार शाम को ही बैंक के कर्मचारियों ने एटीएम में कैश भरा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed