फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Crime Grandmother strangulated four-day-old innocent girl to death she was born disabled

Gwalior Crime: दादी ने चार दिन की मासूम को गला दबाकर मार डाला, दिव्यांग पैदा हुई थी, महिला को थी लड़के की चाह

Fri, 19 Apr 2024 02:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 19 Apr 2024 02:57 PM IST
सार

ग्वालियर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां दादी ने चार दिन की मासूम को गला दबाकर मार डाला। बता दें कि मासूम दिव्यांग पैदा हुई थी और दादी को लड़के की चाह थी।

विज्ञापन
Gwalior Crime Grandmother strangulated four-day-old innocent girl to death she was born disabled
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इसमें चार दिन की दुधमुंही पोती को उसकी दादी ने ही गला घोंटकर मार डाला। इतनी बेरहमी से पोती की हत्या करने की वजह सुनकर आपकी आंख से आंसू आ जाएंगे। मासूम बच्ची दिव्यांग पैदा हुई थी। दादी को बेटे की चाह थी, एक तो बेटी पैदा हुई, फिर वह दिव्यांग थी। पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं बहु अपनी सास के लिए ऐसी सजा मांग रही है, जिसके बाद कोई अब इस तरह का अपराध न कर सके।

विज्ञापन


कुछ देर तक अपनी मां की ऊंगली पकड़े, दुधमुंही पोती को उसकी ही दादी ने मौत के घाट उतरा दिया है। ये मामला दिल दहालने वाला है। साथ ही हैरान और परेशान करने वाला है। वाकई इस तरह के लोग अभी भी मौजूद हैं। दरअसल, 23 मार्च को कमलाराजा अस्पताल में काजल ने बेटी को जन्म दिया। बेटी जन्म से ही दिव्यांग निकली। महिला की सास को दिव्यांग बेटी होना खटक गया। 27 मार्च की रात सास नातिन को साथ लेकर सोई थी, सुबह दुधमुंही बच्ची मृत मिली।
विज्ञापन


पुलिस की कहानी और काजल के मुताबिक, सास प्रेमलता ने उसकी बेटी की हत्या करने का ही षड़यंत्र रच डाला। चार दिन की मासूम नातिन को अस्पताल में साथ लेकर सोई और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह मृत मिली तो इसे सामान्य मौत बताकर अपने गुनाह पर पर्दा डालने की भी कोशिश की। लेकिन यह पाप छिपा नहीं, पुलिस ने जब पोस्टमॉर्टम करवाया तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या का राज खुल गया। पुलिस ने पोती की हत्या करने वाली दादी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरत की बात ये है कि मासूम बच्ची का पिता भी अपनी मां के पाप को छिपाने के लिए साथ देने लगा। वह मासूम बेटी की मौत से बिलख नहीं रहा था, बल्कि मां को बचाने के लिए पोस्टमॉर्टम न करवाने का दबाव पुलिस पर डाल रहा था। मां अड़ गई और पोस्टमॉर्टम करवाया। अगर बच्ची की मां पोस्टमॉर्टम नहीं करवाती तो मासूम की हत्या का राज उसकी लाश के साथ ही दफन हो जाता। बहरहाल, अब दुधमुंही बच्ची की मां काजल अपनी सास के साथ हर एक शख्स के लिए सजा मांग रहे हैं, जिसने उसकी बच्ची की हथियार दादी के पाप को छुपाने के लिए दीवार बन गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed