फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Crime Father of three children raping her many years got her divorced by giving false promise marriage

Gwalior Crime: तीन बच्चों का पिता कई साल से कर रहा था दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर कराया तलाक

Sat, 18 Jan 2025 06:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 18 Jan 2025 06:16 PM IST
सार

तीन बच्चों का पिता तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था। साथ ही शादी का झांसा देकर तलाक भी करवा दिया था।

विज्ञापन
Gwalior Crime Father of three children raping her many years got her divorced by giving false promise marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले में शादी का झांसा देकर एक ठेकेदार ने युवती से दुष्कर्म किया। जब उसने उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह गायब हो गया। घटना सिरोल थाना क्षेत्र के कादंबरी नगर की है। गायब ठेकेदार को तलाशने के लिए पीड़िता उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह तो पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सिरोल थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया ने बताया कि आंतरी निवासी 25 वर्षीय युवती ने बताया कि पांच साल पहले उनका मकान बन रहा था। इस दौरान बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर उदय सिंह उर्फ छोटे सिंह निवासी पदमपुर खेरिया से हुई थी। निर्माण सामग्री मंगवाने के चलते उससे फोन से बात होती थी। बाद में भी उनकी बातचीत होती रही। इसके बाद युवती की शादी हो गई, लेकिन ठेकेदार ने उससे शादी का वादा कर उसका तलाक करा दिया।
विज्ञापन


पति से तलाक कराने के बाद उदय सिंह ने उसे लिव-इन-रिलेशन में तीन साल रखा। साल 2021 से 2024 तक उसके साथ रहा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी वह शादी का दबाव बनाती तो वह कुछ समय की कहकर उसे टरका देता था। तीन साल से ज्यादा का समय साथ रहते गुजर गया तो वह शादी पर अड़ गई तो उदय सिंह उसे छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लिव-इन पार्टनर उदय काफी दिनों तक नहीं आया तो पीड़ित उसके घर उसे तलाशते हुए पहुंची।घर पहुंचने पर उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का बाप है। इसके बाद उसने उससे रिश्ता तोड़ दिया और अलग किराए का कमरा लेकर रहने लगी। कुछ दिन पहले आरोपी उसके किराए के कमरे पर आया।


आरोपी ने फिर से सपने दिखाए, लेकिन उसने उस पर विश्वास करने से इनकार किया। इस पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed