फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Conspiracy to steal Jain temple was hatched in jail idol and parasol recovered

Gwalior: जेल में रची गई थी जैन मंदिर में चोरी की साजिश, जिन प्रतिमा और छत्र बरामद, चोर गिरफ्तार

Sat, 10 Dec 2022 05:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 Dec 2022 05:40 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में जैन मंदिर चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ग्वालियर एसएसपी ने मामले का खुलासा किया है। साथ ही आरोपियों को पकड़कर चोरी की गई जिन की प्रतिमा और छत्र जप्त किया है।

विज्ञापन
Gwalior Conspiracy to steal Jain temple was hatched in jail idol and parasol recovered
जैन मंदिर में चोरी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर पुलिस के लिए चुनौती बनी प्रागैतिहासिक पनिहार मंदिर से चोरी गई जिन प्रतिमा और चांदी के छत्र बरामद कर पुलिस ने राहत की सांस ली है। घटना के बाद न केवल इस अंचल, बल्कि पूरे देश के जैन समाज में आक्रोश था। पुलिस ने इस मामले में दो चोरों को हिरासत में लिया है। मूर्ति मिलने की सूचना पाकर जैन समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी सहित इस कांड का पर्दाफाश करने वाली टीम का पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन


एसएसपी अमित सांघी ने बताया, चोरी की गई भगवान की प्रतिमा सुरक्षित मिल गई है। क्राइम ब्रांच और थाना पनिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पनिहार स्थित जैन मंदिर से अष्ठधातु की मूर्ति चोरी करने वाले दो शातिर नकबजनों को चोरी के माल सहित पकड़ने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। पकड़ा गया एक शातिर नकबजन थाना सरायछोला जिला मुरैना का आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ चोरी और लूट के एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं।
विज्ञापन


जेल में रची गई थी चोरी की साजिश...
पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि चोरी की वारदात, साजिश और तैयारी ग्वालियर की सेंट्रल जेल में तैयार हुई थी। एसपी के मुताबिक, पकड़ा गया शातिर बदमाश विगत महीने ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। जेल में रहकर ही पनिहार निवासी एक साथी के साथ मिलकर उसने जैन मंदिर में चोरी की योजना बनाई थी। पकड़े गए आरोपियों के नाम जंडेल गुर्जर और कलेक्टर सिंह बताए गए हैं। तीसरा आरोपी पहले ही गोली लगने से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी से पहले रेकी भी की थी...
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया है। जेल में उसकी मुलाकात ग्राम पनिहार के रहने वाले एक शातिर नकबजन से हुई थी, जिसने उसे बताया था कि ग्राम पनिहार के पास स्थित जैन मंदिर में सोने की मूर्तियां और सोने के छत्र लगे हैं। आरोपी ने जेल में रहकर ही मूर्ति और छत्रों को चोरी करने की साजिश रची और जेल से छूटने के बाद जैन मंदिर में दर्शन करने के बहाने गया। मंदिर की रेकी कर रात में अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

मूर्ति और छत्र मिले...
एसएसपी अमित सांघी ने बताया, पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना पनिहार के आदिश्वरधाम जैन मंदिर में चोरी करने वाले शातिर नकबजन को जेएएच अस्पताल ग्वालियर के आसपास देखा गया है। सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताए स्थान पर भेजा गया। जहां पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा। पूछताछ करने पर उसने थाना पनिहार क्षेत्र में अपने एक अन्य साथियों के साथ जैन मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया।

Gwalior Conspiracy to steal Jain temple was hatched in jail idol and parasol recovered
जिन प्रतिमा और छत्र बरामद - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ करने पर पता चला कि पकड़ा गया शातिर चोर  जिला मुरैना का आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ चोरी और लूट के कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। पकड़े गए शातिर चोर ने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर भगवान आदिनाथ की मूर्ति और छह छत्र पीतल के व तीन दान पेटी जैन मंदिर से चोरी करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार नकबजन की निशानदेही पर उसके पास से भगवान आदिनाथ की अष्टधातु की मूर्ति को जप्त किया गया तथा चोरी में लिप्त अन्य साथी को ग्राम रूपवास जिला भरतपुर से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से छह पीतल के छत्र और दानपेटी से चोरी किए गए रुपयों में से कुल 1110 रुपये जप्त हुए हैं। गिरफ्तार दोनों शातिर नकबजनों से अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जैन समाज ने किया स्वागत...
ग्वालियर पुलिस की ओर से जैन मंदिर में हुई चोरी का खुलासा किए जाने के बाद जैन समाज में एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सकल जैन समाज के अध्यक्ष पारस जैन ने कहा कि ग्वालियर में जैन समाज के 70 मंदिर हैं। इनका संचालन समाज की समितियां करतीं हैं। सभी मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे का प्रोटेक्शन है, फिर भी ये घटना हो गई। इसलिए हम इस पर फिर से विचार करेंगे। उन्होंने पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed