{"_id":"660d2c2efdbe9974590574e5","slug":"gwalior-bjp-councilor-entered-the-chamber-if-the-problem-was-not-solved-then-he-himself-cleaned-the-sewer-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: भाजपा पार्षद ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा, सीवर चैंबर में उतरकर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: भाजपा पार्षद ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा, सीवर चैंबर में उतरकर की सफाई
Wed, 03 Apr 2024 03:45 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 03 Apr 2024 03:45 PM IST
सार
भाजपा पार्षद देवेंद्र सिंह राठौड़ का कहना है कि लगातार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। आम लोग सीवर की समस्या से काफी परेशान हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत कर रखी है, लेकिन उसका भी कोई निराकरण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
ग्वालियर में भाजपा पार्षद खुद चैंबर में उतरे और सफाई की।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में लगातार खुले पड़े सीवर चैंबर और उफनाते गंदे पानी को लेकर लोग काफी परेशान हैं। ऐसे में भाजपा के पार्षद ने ग्वालियर नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीवर की समस्या के चलते वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद देवेंद्र राठौड़ ने खुद सीवर चैंबर में उतरकर सफाई की। भाजपा पार्षद चेंबर में उतरे और उसके बाद उसे साफ भी किया। इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा पार्षद देवेंद्र सिंह राठौड़ का कहना है कि लगातार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। आम लोग सीवर की समस्या से काफी परेशान हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत कर रखी है, लेकिन उससे भी कोई निराकरण नहीं हो पा रहा है। आए दिन वार्ड के लोग नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए आज उन्हें खुद सीवर साफ करने के लिए उतरना पड़ा। उनका आरोप है के कई बार ठेकेदार से भी कह चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है और लोग काफी परेशान हैं। अपने वार्ड के लोगों की जिम्मेदारी लेने के लिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
पार्षद देवेंद्र सिंह राठौड़ ने चैंबर में उतरकर सीवर के पानी को साफ किया। पार्षद का साथ वार्ड के सभी लोगों ने दिया और उनके साथ सीवर की सफाई करवाई। आम लोगों ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से सीवरेज की समस्या को झेल रहे हैं। सीवर लाइन फुल होने के कारण गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। इसके कारण घर से लेकर बाहर तक बदबू फैल रही है और बीमारी की आशंका है। इसके चलते कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। बता दें, ग्वालियर में महापौर व निगम परिषद कांग्रेस की है।
विज्ञापन
