फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: 829 policemen transferred together.Know why the decision was taken

MP News: ग्वालियर एसएसपी ने जिले के 829 पुलिसकर्मियों का एक साथ किया तबादला, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

Tue, 17 Jun 2025 10:14 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 17 Jun 2025 10:14 PM IST
सार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों को निर्देश दिए थे कि पुलिस विभाग में निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। ग्वालियर जिले में इस आदेश का कड़ाई से पालन करते हुए एक साथ सैकड़ों तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन
Gwalior: 829 policemen transferred together.Know why the decision was taken
ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह

विस्तार

ग्वालियर जिले की पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के उद्देश्य से जिला पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव द्वारा जिले के विभिन्न थानों और सर्किलों में लंबे समय से तैनात 829 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। यह तबादले मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना के आदेश पर किए गए हैं। 

विज्ञापन


इनमें कई पुलिसकर्मी ऐसे थे जो चार साल से लगातार एक ही थाने में तैनात थे, जबकि कुछ दस वर्ष या उससे अधिक समय से उसी थाने में पदस्थ थे। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनाती को लेकर पुलिस महकमे में कई बार शिकायतें और सवाल उठते रहे हैं। कहा जाता है कि इससे न केवल थानों की कार्यप्रणाली पर असर पड़ता है, बल्कि अपराधियों से गठजोड़ की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन


इनके हुए तबादले 

  • 13 सब-इंस्पेक्टर (SI)
  • 43 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI)
  • 209 प्रधान आरक्षक (Head Constable)
  • 563 आरक्षक (Constable)


एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि तबादला प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के तहत की गई है और इसका मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनात रहने से न केवल कर्मियों की निष्पक्षता पर प्रश्न उठते हैं, बल्कि जनता के साथ पुलिस के व्यवहार और अपराध नियंत्रण में भी गिरावट आती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और जो भी पुलिसकर्मी नियमों के विरुद्ध एक ही स्थान पर लंबे समय तक तैनात पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


दअरसल, डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों को निर्देश दिए थे कि पुलिस विभाग में निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। ग्वालियर जिले में इस आदेश का कड़ाई से पालन करते हुए एक साथ सैकड़ों तबादले किए गए हैं।

इस व्यापक तबादले से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। जिन पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण हुआ है, उन्हें जल्द ही नई पोस्टिंग पर रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है। आम जनता इस बदलाव को सकारात्मक रूप में देख रही है और उम्मीद कर रही है कि इससे पुलिस थानों में जवाबदेही बढ़ेगी तथा भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद पर अंकुश लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed